1350 करोड़ कमाकर Avengers: Doomsday ने बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म, रिलीज से पहले बनाए 3 रिकॉर्ड,
17 दिसंबर को रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म विश्वभर में रिलीज हो रही है। हालांकि, उससे पहले ही ये 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ सुपरहीरो फिल्म बन चुकी है।

एवेंजर्स डूम्सडे ने रिलीज से पहले रचा इतिहास/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
एवेंजर्स डूम्सडे बनी साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
2026 में रिलीज से पहले ही बनाए ये 3 रिकॉर्ड
भारत में प्रमोशन के लिए अपनाए यूनीक तरीके
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक तरफ नए जेम्स बॉन्ड के नाम की घोषणा से फैंस में खुशी की लहर है, तो वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे रिलीज से पहले एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रही है। मूवी को लेकर दर्शकों में इतना ज्यादा क्रेज है कि वर्ल्डवाइड छह महीने पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी गई थी।
भारत में जहां 4 दिनों के अंदर प्री-रिलीज बुकिंग में मूवी ने 46 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया, तो वहीं सिनेमाघरों में आने से पहले ही ये साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म बनकर उभरी। रिलीज से पहले एवेंजर्स डूम्सडे ने कितनी कमाई की और मूवी को भारत में रिलीज करने से पहले मेकर्स ने क्या मास्टर प्लान बनाया, पढ़ें हर डिटेल।
3 बड़े रिकॉर्ड बना चुकी है एवेंजर्स डूम्सडे
एवेंजर्स डूम्सडे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें फैंटास्टिक फोर से लेकर थंडरबोल्ट्स और एक्स-मेन सहित अलग-अलग दुनिया के सुपरहीरो साथ में आने वाले हैं। इन सभी के सामने डॉ डूम को हराने की चुनौती होगी। दर्शकों के अंदर एवेंजर्स डूम्सडे देखने का कितना क्रेज है, इसका अंदाजा आप मूवी के प्री-रिलीज कलेक्शन से लगा सकते हैं, जो 1350 करोड़ तक पहुंच चुका है।

इसी आधार पर ये स्पाइडरमैन के बाद रिलीज से पहले ही 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। मूवी के नाम 3 रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। नीचें देखें रिकॉर्ड्स:
- भारत में 19 घंटे में 10 करोड़ रुपए कमाए
- 24 घंटे के अंदर फिल्म के ट्रेलर को मिले 503 मिलियन व्यूज
- 1350 करोड़ कमाकर बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म
भारत में रिलीज से पहले मार्वल्स का जबरदस्त प्रमोशन
एवेंजर्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिसका क्रेज भारत में हमेशा से रहा है। इसी क्रेज को देखते हुए मार्वल स्टूडियोज ने इंडिया में मूवी के प्रमोशन का बिल्कुल यूनिक तरीका अपनाया है। 29 नवंबर को बेंगलुरु में 'मार्वल: द अनराइवल्ड रन' का आयोजन होगा, जिसमें 3,5 और 10 किलोमीटर की रेस रखी जाएगी। खास बात ये है कि इस रेस की थीम अलग-अलग सुपरहीरो पर बेस्ड होगी।
इसके अलावा सबके चहेते डॉ डूम फूड ब्रांड और क्लोदिंग ब्रांड्स पर भी दिखाई दे रहे हैं। एक बर्गर ब्रांड ने जहां 'डूम्सडे व्हॉपर' लॉन्च किया है, तो वहीं दूसरी तरफ एक कपड़ों के ब्रांड ने मार्वल्स की टीशर्ट उपलब्ध करवाई, जिसकी कीमत 1,000 से 3,000 हजार रुपए के बीच में हैं। ये प्रमोशनल इवेंट मूवी की रिलीज से पहले फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बरकरार रखेंगे।

भारत में एक दिन पहले दस्तक देगी एवेंजर्स डूम्सडे
एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। जबकि भारत में फिल्म एक दिन पहले यानी कि 17 दिसंबर को आ जाएगी। मूवी में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के अलावा क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, पॉल रड , कैथरीन न्यूटन जैसे सितारे नजर आएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।