विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assi Box Office Day 3: अस्सी का चल गया दांव, संडे को बन गया काम, फिल्म ने छाप लिए मोटे दाम

Published: Sun, 22 Feb 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

Assi Collection Day 3: अभिनेत्री तापसी पन्नू की लेटेस्ट फिल्म अस्सी इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। मूवी ने रिलीज ...और पढ़ें

अस्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अस्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अस्सी ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमबैक

  2. रिलीज के तीसरे दिन बदला कमाई का गणित

  3. तापसी पन्नू की नई फिल्म है अस्सी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Assi Box Office Collection Day 3: थप्पड़ और आर्टिकल 15 जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई मूवी अस्सी को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। एक्ट्रेस तापसी पन्नू स्टारर इस मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

कमर्शियल तौर पर अस्सी को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। लेकिन रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने संडे को कितने दाम कमाए हैं। 

अस्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट

अक्सर देखा जाता है कि जो भी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाती है, उसके कलेक्शन अपडेट्स जानने में सिनेप्रेमियों को काफी रुचि रहती है। अस्सी को लेकर भी फिलहाल ऐसा ही कुछ माहौल देखने को मिल रहा है। शुरुआती दो दिनों धीमी रफ्तार से नोट छापने वाली अस्सी ने रविवार को अपना धा जमाने की कोशिश की है।

assifilm

यह भी पढ़ें- O'Romeo के सामने 'दो दीवाने सहर में' का Box Office पर हुआ ये हाल, तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने किया कमाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा मूवी ने अनुमानित करीब 1.80 करोड़ का कारोबार किया है, जो बीते शनिवार की तुलना में अधिक है। इस तरह से अस्सी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने का भरकस प्रयास किया है। इसके साथ ही अब अस्सी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में 5 करोड़ के करीब पहुंच गया है। 

assij

गौर किया जाए अस्सी की कहानी की तरफ तो ये फिल्म समाज में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मसले को दर्शाती है। इसके अलावा इस तरह के संवेदनशील मामलों में कानून व्यवस्था किस तरह से काम करती है, उसकी सच्चाई आपको अस्सी में नजर आएगी। बता दें कि क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। 

अस्सी से मेकर्स को उम्मीद 

फिल्म अस्सी से निर्देशक अनुभव सिन्हा को काफी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि कम बजट वाली फिल्मों की सफलता के चांसेस काफी अधिक होते हैं। अस्सी उसी आधार की मूवी है, अनुभव के अनुसार कम लागत की ये फिल्म कमर्शियल तौर पर अपना बजट निकाल सकती है। 

यह भी पढ़ें- एक्टिंग के 30 साल और 'जीरो' स्ट्रगल! इस वजह से 'अस्सी' के एक्टर Kumud Mishra नहीं भागते हैं फिल्मों के पीछे