Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Article 370 Box Office Collection: 'योद्धा' के आते ही 'आर्टिकल 370' की खाट खड़ी, सिर्फ चंद लाख हो पाई कमाई

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 07:53 AM (IST)

    Yami Gautam स्टारर Article 370 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रहा था लेकिन शैतान के आने के बाद फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर पड़ा था। अब आर्टिकल 370 के रास्ते का एक और रोड़ा आ गया है। योद्धा के आने के बाद आर्टिकल 370 का क्या हाल हुआ और फिल्म ने कितना कमाया जानिए सारी डिटेल्स।

    Hero Image
    आर्टिकल 370 ने 22वें दिन कमाई इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Box Office Collection Day 22: यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया, लेकिन अब फिल्म धीमी गति से आगे बढ़ रही है। इसकी वजह हालिया फिल्में 'शैतान' (Shaitaan) और 'योद्धा' (Yadha) हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्टिकल 370 का योद्धा और शैतान से मुकाबला

    आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी 'आर्टिकल 370' 22 फरवरी को थिएटर्स में आई थी। 17 दिन तक फिल्म ने अच्छा कारोबार किया, लेकिन 8 मार्च को आई 'शैतान' ने यामी गौतम की फिल्म का खेल बिगाड़ दिया। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म की वजह से तो यामी गौतम की फिल्म कम कमा ही रही थी, अब मार्केट में 'योद्धा' भी आ गया है। ऐसे में 'आर्टिकल 370' की हालत और भी खराब हो गई है।

    यह भी पढ़ें- 'टू बी मॉम' Yami Gautam ने पति Aditya Dhar के बर्थडे पर किया रोमांटिक पोस्ट, कहा- 'बेस्ट आदमी से शादी...'

    आर्टिकल 370 का बिजनेस 

    'आर्टिकल 370' को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। फिल्म की कमाई में 22वें दिन गिरावट आई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को फिल्म ने 20 लाख रुपये कम कमाया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, यामी गौतम की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65 लाख रुपये का बिजनेस किया है। कुल कमाई करीब 70 करोड़ हो गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

    आर्टिकल 370 की कहानी

    आदित्य धर निर्मित 'आर्टिकल 370' जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने गुपचुप तरीके से आर्टिकल 370 को हटाने की योजना बनाई थी और फिर 2019 में इसे लागू किया था। इस फिल्म पर विवाद भी हुआ, लेकिन कमाई पर खास असर नहीं रहा था। फिल्म में प्रियमणि, यामी गौतम और अरुण गोविल ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- इस राज्य में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की Article-370, सरकार के फैसले के बाद दिखी उम्मीद की किरण