Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Article 370 Collection Day 16: 'शैतान' की शैतानी के बीच 'आर्टिकल 370' का धमाका, शनिवार को किया इतने करोड़ का बिजनेस

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 07:40 AM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म आर्टिकल 370 काफी पसंद की जा रही है। इस मूवी को स्क्रीनप्ले से लेकर डायरेक्शन और स्टोरी लाइन तक जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। मूवी को रिलीज हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। कमाई में उतार चढ़ाव के बीच फिल्म के सैटरडे कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। आर्टिकल 370 का कलेक्शन जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रहा है।

    Hero Image
    यामी गौतम और प्रियामणि फिल्म 'आर्टिकल 370' से

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिले पॉजिटिव रिस्पांस के कारण बॉक्स ऑफिस पर अब तक मजबूती से टिकी रही। पॉलिटिकल ड्रामा ये फिल्म कई ऐसे चीजों को दिखाती और बात करती है, जिसे अब तक सिर्फ सुना गया था। इसमें एक्टर्स की एक्टिंग के साथ-साथ कंटेंट और स्क्रीनप्ले को भी काफी पसंद किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंटेंट किया जा रहा पसंद

    'आर्टिकल 370' कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की कहानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के इस ऐतिहासिक फैसले की देशभर में चर्चा हुई थी। इस एक फैसले पर ही ये मूवी आधारित है। आदित्य सुहास जांबले के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म तमाम उतार चढ़ाव के बावजूद डोमेस्टिक कलेक्शन में तगड़ी कमाई कर रही है।

    कमाई में आया उछाल

    'आर्टिकल 370' ने शुक्रवार को 1.65 करोड़ तक की कमाई की थी। वहीं, शनिवार को इसका बिजनेस जबरदस्त उछाल के साथ आगे बढ़ा। सैटरडे कलेक्शन में फिल्म ने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 62 करोड़ तक हो गया है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देख ये कहना गलत नहीं होगा की मूवी अगले दो हफ्ते में 100 करोड़ के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच सकती है।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'शैतान' का धमाका, पहले ही दिन झोली में आए इतने करोड़

    'आर्टिकल 370' की स्टार कास्ट

    यामी गौतम फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। इसके अलावा स्टार कास्ट में प्रियामणि हैं, जो कि राजेश्वरी स्वामिनाथन के रोल में हैं। किरण करमरकर को अमित शाह (Amit Shah) के रोल में देखा जा सकता है। वहीं सबसे मेन कैरेक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोल में 'रामायण' के राम यानी कि अरुण गोविल (Arun Govil) हैं।

    यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death Anniversary: पप्पू पेजर के ये डायलॉग कर देंगे लोटपोट, 'कैलेंडर' ने बनाया था कॉमेडी किंग