विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने पहले दिन कर ली इतनी कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 01:19 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:10 AM (IST)

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन की कमाई के साथ इतने सारे रिकॉर्ड्स बनाये हैं कि आप गिनते गिनते थक जाएंगे l

Box Office: ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने पहले दिन कर ली इतनी कमाई
Box Office: ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने पहले दिन कर ली इतनी कमाई

मुंबई । अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर बिग बजट ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने सारे अनुमानो को ताक पर रख कर बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को पहले दिन 50 करोड़ से भी अधिक की कमाई हुई है।

दिवाली के मौके पर विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी बजट ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान को आठ नवम्बर को रिलीज़ किया गया। फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन कर कई सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। फिल्म को लेकर आलोचकों ने निराशाजनक प्रतिक्रिया मिलने के बाद दर्शकों का सहारा था और ये फिल्म उस बात में खरी उतरी हैं।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की पहले दिन की ये कमाई इस तरह से आई है –

हिंदी में – 50 करोड़ 75 लाख रूपये

तमिल और तेलुगु को मिला कर – एक करोड़ 50 लाख रूपये

(भारत में फिल्म 5000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई)

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान एक इतिहास रच गई है l न सिर्फ बॉक्स ऑफ़िस के लिए, न सिर्फ आमिर खान और अमिताभ बच्चन के लिए बल्कि त्यौहारों के मौके पर आने वाली फिल्मों के कारोबार के लिए भी l इस फिल्म ने सभी भारतीय हिंदी फिल्मों की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है l फिल्म ने तीन बड़े रिकॉर्ड बनाये हैंl 

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - 

दिवाली के मौके पर पहले दिन सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म है 

यशराज फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग है 

हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है 

ठग्स ऑफ हिदोस्तान ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन कमाई करने वाली अब तक की सभी फिल्मों को धूल चटा दी है l ठग्स के 52 करोड़ 25 लाख रूपये की ओपनिंग के सामने इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई बौनी नज़र आ रही है -

हैप्पी न्यू ईयर – 44 करोड़ 97 लाख रूपये

बाहुबली द कन्क्लूजन - 41 करोड़ रूपये

प्रेम रतन धन पायो – 40 करोड़ 35 लाख रूपये

सुल्तान 36 करोड़ 54 लाख रूपये

धूम 3- 36 करोड़ 22 लाख रूपये

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने एक नया मील का पत्थर रखा l इस फिल्म के जरिये आमिर खान ने अपने लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया बल्कि कई सारे ध्वस्त भी कर दिए l ये साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग है l इससे पहले-

संजू - 34 करोड़ 75 लाख रूपये

रेस 3 – 29 करोड़ 17 लाख रूपये

गोल्ड 25 करोड़ 25 लाख रूपये

बाग़ी 2 – 25 करोड़ 10 लाख रूपये

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को चार दिन का वीकेंड मिला है और अब ये तय है कि अपने पहले वीकेंड में ये फिल्म 150 करोड़ को पार कर जायेगी l ठग बन कर आमिर खान ने तो जैसे ख़जाना ही लूट लिया है- 

आमिर खान की पिछली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार जिसमें वो कुछ देर के लिए थे उसे चार करोड़ 80 लाख रूपये की ओपनिंग मिली थी

दंगल को पहले दिन 29 करोड़ 78 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था

पीके को 36 करोड़ 63 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी

आमिर खान और कटरीना कैफ के कॉम्बिनेशन वाली धूम 3 को पहले दिन 36 करोड़ 22 लाख रूपये के ओपनिंग मिली थी

दिवाली पर फिल्मों की कमाई का ट्रेंड:-
साल 2018 – ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान – 52 करोड़ 25 रूपये (ओपनिंग)
साल 2017 – गोलमाल अगेन – 30 करोड़ 14 लाख रूपये (ओपनिंग), 87 करोड़ 60 लाख रूपये (वीकेंड)
साल 2016 – ऐ दिल है मुश्किल- 13 करोड़ 30 लाख रूपये (ओपनिंग), 35 करोड़ 60 लाख रूपये (वीकेंड)
                   शिवाय – 9 करोड़ 20 लाख रूपये (ओपनिंग) , 24 करोड़ रूपये (वीकेंड)
साल 2015-  प्रेम रतन धन पायो – 40 करोड़ 35 लाख रूपये (ओपनिंग),101 करोड़ 4 लाख रूपये (वीकेंड)

ये फिल्म अंग्रेजों से गुलामी के दौरान संघर्ष करते आज़ाद और एक ठग के बीच की कहानी है। फिल्म में अमिताभ और आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख़ का भी अहम् रोल हैं। कहानी 1795 की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी और उस बहाने भारत पर कब्ज़ा करने की मंशा थी l गोरों की गुलामी मंजूर न करने वालों ने इसके ख़िलाफ़ अपने अपने तरीके से आवाज़ उठाई जिसमें से एक आज़ाद/खुदाबक्श (अमिताभ बच्चन) था और उसकी अपनी समुद्री कबीले की फ़ौज l

पहले इस तरह की ख़बर आई थी कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, 1839 में आई फिलिप मेडॉस टेलर के नॉवेल कन्फेशन ऑफ़ अ ठग पर आधारित है लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने इस बात का खंडन किया l

करीब दो साल से बन रही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का फील देने के लिए इसके इस्पेशल इफ़ेक्ट्स पर काफ़ी काम किया गया और इसी कारण फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रूपये हो गया। सेंसर से यू/ए सर्टिफिकेट में पास की गई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का रनिंग टाइम दो घंटे 44 मिनट और 30 सेकेंड है। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया गया । ये किसी भी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी साऊथ लैंगवेज रिलीज़ है l हिंदी में ये फिल्म करीब 4600 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई जबकि साऊथ की भाषाओं में 500 से आधिक स्क्रीन्स में। ओवरसीज़ में इस फिल्म को 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l

यह भी पढ़ें: Thugs of Hindostan को बड़ा झटका, रिलीज़ के कुछ घंटों में ही यहां लीक हो गई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।