विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thugs of Hindostan को बड़ा झटका, रिलीज़ के कुछ घंटों में ही यहां लीक हो गई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 12:34 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:10 AM (IST)

सिनेमाघरों में कैमरा और मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

Thugs of Hindostan को बड़ा झटका, रिलीज़ के कुछ घंटों में ही यहां लीक हो गई
Thugs of Hindostan को बड़ा झटका, रिलीज़ के कुछ घंटों में ही यहां लीक हो गई

मुंबई। पहले से ही फिल्म समीक्षकों और सोशल मीडिया पर ख़राब फिल्म के ताने सुन रही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के निर्माताओं को एक बड़ा झटका लगा है। फिल्म रिलीज़ के कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर लीक कर दी गई लेकिन अभी तक इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई की ख़बर नहीं है।

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख़ को लेकर बनाई गई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को आठ नवंबर को रिलीज़ किया गया। शोज़ आठ बजे सुबह से शुरू हुए लेकिन कुछ ही घंटों में फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई। फिल्म को एच डी क्वालिटी में तमिल रॉक्स नाम की एक वेबसाईट के जरिये रिलीज़ किया गया। ये साइट इंडिया के बाहर से कंट्रोल की जाती है और पायरेटेड फिल्मों के वर्जन के लिये काफ़ी फेमस है। फिल्म को साईट पर तीन भाषाओं में अपलोड किया गया।

वैसे अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन लीक से गुस्साए फैंस ने तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल से मांग की है कि इस मामले में कड़ा एक्शन लिया जाय। जानकारी के मुताबिक सिनेमाघरों में कैमरा और मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, ईस्ट इंडिया कंपनी के ज़माने की कहानी है। फिल्म को भव्य बनाने के लिए निर्माता यशराज फिल्म से करीब 275 से 300 करोड़ रूपये तक खर्च किये हैं। ट्रेड सर्किल के मुताबिक माना जा रहा है कि फिल्म को पहले दिन करीब 50 करोड़ रूपये तक की कमाई हो सकती है। और अगर ऐसा होता है तो कई सारे रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैं।ये फिल्म अंग्रेजों से गुलामी के दौरान संघर्ष करते आज़ाद और एक ठग के बीच की कहानी है।

कहानी 1795 की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी और उस बहाने भारत पर कब्ज़ा करने की मंशा थी l गोरों की गुलामी मंजूर न करने वालों ने इसके ख़िलाफ़ अपने अपने तरीके से आवाज़ उठाई जिसमें से एक आज़ाद/खुदाबक्श (अमिताभ बच्चन) था और उसकी अपनी समुद्री कबीले की फ़ौज l एक ठग को हारने के लिए अंग्रेजों ने दूसरे ठग का सहारा लिया l ये दूसरा ठग आमिर खान का है और वो भी इस रोल में कमाल के गेट-अप और टोन में नज़र आ रहे हैं l

यह भी पढ़ें: साऊथ की इस फिल्म ने लाया कमाई का बवंडर, बाहुबली और संजू के रिकॉर्ड्स हुए तबाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।