विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर चौथे दिन गोल्ड की चमक, जमकर हुई कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 19 Aug 2018 12:23 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 11:51 AM (IST)

अक्षय कुमार की इस साल आई फिल्म पैड मैन ने 81 करोड़ 82 लाख रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

Box Office पर चौथे दिन गोल्ड की चमक, जमकर हुई कमाई
Box Office पर चौथे दिन गोल्ड की चमक, जमकर हुई कमाई

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक में और तेज़ी लाते हुए चार दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

हॉकी के सुनहरे अतीत की कहानी पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड को शनिवार को 12 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया। इस 15 अगस्त को रिलीज़ हुई गोल्ड को चार दिन में 56 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ है। रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन लिया था लेकिन दूसरे दिन फिल्म को सिर्फ़ आठ करोड़ रूपये की कमाई हुई। लेकिन शुक्रवार से फिल्म का कलेक्शन फिर पटरी पर आ गया और अब ये फिल्म 100 करोड़ की कमाई की ओर बढ़ चुकी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का कलेक्शन रविवार को 70 करोड़ तक पहुंच जाएगा। अक्षय कुमार की इस साल आई फिल्म पैड मैन ने 81 करोड़ 82 लाख रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड ने पहले दिन के कलेक्शन ने अक्षय कुमार के नाम रिकॉर्ड बनवा दिया है। गोल्ड इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी। साल 1948 में लंदन में ओलम्पिक गेम्स हुए थे जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी में ओलम्पिक का पहला गोल्ड जीता था। गोल्ड में अक्षय कुमार उसी भारतीय हॉकी टीम के ज्वॉइंट मैनेजर तपन दास की भूमिका में हैं और छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय उनकी पत्नी के रूप में। फिल्म में कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी अहम् रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: Gold लुढ़का, फिर भी दो दिन में बटोर लिए इतने करोड़