विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर गोल्ड भी फिसला, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ने इतने कमा लिए

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 21 Aug 2018 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 12:09 PM (IST)

फिल्म को अगर अब अगर हफ़्ते के सामान्य दिनों में छह से सात करोड़ रूपये के कलेक्शन नहीं मिले तो ...और पढ़ें

Box Office पर गोल्ड भी फिसला, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ने इतने कमा लिए
Box Office पर गोल्ड भी फिसला, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ने इतने कमा लिए

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के छठवें दिन करीब चार करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को फिल्म को फिल्म के कलेक्शन अब तक हुए एक दिन के कलेक्शन से भी आधे आये हैं।

रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर सोमवार को करीब चार करोड़ का कलेक्शन किया । ऑफिशियल फिगर अभी आनी बाकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 75 करोड़ 30 लाख रूपये हो गया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था । वो बुधवार और 15 अगस्त की छुट्टी का दिन था । यानि उस मुकाबले छठे दिन की तुलना नहीं की जा सकती ।

शुक्रवार को गोल्ड की कमाई 10 करोड़ 10 लाख रूपये हुई थी यानि सोमवार को गिरावट 60 प्रतिशत के करीब है। फिल्म को अगर अब अगर हफ़्ते के सामान्य दिनों में छह से सात करोड़ रूपये के कलेक्शन नहीं मिले तो फिल्म का दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ रूपये तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल होगा ।

याद दिला दें कि अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा ने 134 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था जबकि राऊडी राठौर ने 133 करोड़ का ।

हॉकी के सुनहरे अतीत की कहानी पर बनी फिल्म गोल्ड ने पहले वीकेंड में 37 करोड़ 95 लाख रूपये का कलेक्शन किया था । करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अक्षय कुमार के करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म । फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की कहानी है । गोल्ड में अक्षय कुमार उसी भारतीय हॉकी टीम के ज्वॉइंट मैनेजर तपन दास की भूमिका में हैं और छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय उनकी पत्नी के रूप में। फिल्म में कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी अहम् रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: गोल्ड की वीकेंड कमाई जबरदस्त, पांच दिनों में इतने करोड़