विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: गोल्ड की वीकेंड कमाई जबरदस्त, पांच दिनों में इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 20 Aug 2018 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 12:12 PM (IST)

रविवार के कलेक्शन तक फिल्म ने पांच दिन का रन पूरा कर लिया है लेकिन अगर पहले वीकेंड की बात करें तो 39 करोड़ रूपये का कलेक्शन हुआ है।

Box Office: गोल्ड की वीकेंड कमाई जबरदस्त, पांच दिनों में इतने करोड़
Box Office: गोल्ड की वीकेंड कमाई जबरदस्त, पांच दिनों में इतने करोड़

मुंबई। अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो बॉक्स ऑफ़िस के असली खिलाड़ी हैं और जब ही अपनी फिल्म लेकर उतरते हैं धमाका कर ही देते हैं। उनकी फिल्म गोल्ड ने पांच दिनों में न सिर्फ़ 70 करोड़ का आंकड़ा पार किया है बल्कि वीकेंड में भी 37 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

गोल्ड का पूरा हाल बताने से पहले आप ये जान लीजिए कि अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन यानि रविवार को गोल्ड ने 15 करोड़ 55 लाख रूपये की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अब गोल्ड का कलेक्शन 71 करोड़ 30 लाख रूपये हो गया है। फिल्म को अगर अब हफ़्ते के सामान्य दिनों में छह से सात करोड़ रूपये के कलेक्शन मिले तो दूसरे वीकेंड से पहले फिल्म 100 करोड़ रूपये तक पहुंच सकती है।

हॉकी के सुनहरे अतीत की कहानी पर रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म गोल्ड इस 15 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। उस दिन बुधवार था यानि स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के बाद वीकेंड के लिए एक दिन के कामकाजी समय था और उस दिन गोल्ड ने सिर्फ आठ करोड़ 10 लाख रूपये बटोरे। वैसे रविवार के कलेक्शन तक फिल्म ने पांच दिन का रन पूरा कर लिया है लेकिन अगर पहले वीकेंड की बात करें तो 37 करोड़ 95 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ है।

शुक्रवार को 10 करोड़ 10 लाख रूपये आये

शनिवार को 12 करोड़ 30 लाख रूपये

रविवार को 15  करोड़ 55 लाख रूपये

फिल्म गोल्ड के लिए न तो ये लॉन्ग वीकेंड था और न ही एक्सटेनडेड। फिल्म ने 25 करोड़ 25 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और दूसरे दिन यानि गुरुवार को आठ करोड़ रूपये कमाये। अगर सामान्य तौर पर शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली फिल्मों के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म को पहले तीन दिनों में 43 करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है।

वैसे अक्षय कुमार की गोल्ड उनकी इस साल आई फिल्म पैड मैन के 81 करोड़ 82 लाख रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन से बहुत दूर नहीं है और इस हफ़्ते में ये फिगर भी पार होने की उम्मीद है। करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अक्षय कुमार के करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ।

फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की कहानी है । गोल्ड में अक्षय कुमार उसी भारतीय हॉकी टीम के ज्वॉइंट मैनेजर तपन दास की भूमिका में हैं और छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय उनकी पत्नी के रूप में। फिल्म में कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी अहम् रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office पर चौथे दिन गोल्ड की चमक, जमकर हुई कमाई