Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Box Office: अक्षय कुमार का ‘गोल्डन धमाका, इतने करोड़ के साथ बनाया रिकॉर्ड

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Fri, 17 Aug 2018 12:14 PM (IST)

    अक्षय ने इस कलेक्शन के साथ इस साल सबसे ओपनिंग करने वाली फिल्मों में अपना नाम तीसरे स्थान पर दर्ज़ करवा लिया है। ...और पढ़ें

    Box Office: अक्षय कुमार का ‘गोल्डन धमाका, इतने करोड़ के साथ बनाया रिकॉर्ड

    मुंबई। हॉकी के सुनहरे अतीत की कहानी पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार आगाज़ करते हुए पहले दिन 25 करोड़ से अधिक की बंपर ओपनिंग ली है।

    रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म गोल्ड ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। ये ट्रेड पंडितों की उम्मीद से कहीं आगे का कलेक्शन है। करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड को पहले दिन 18 से 20 करोड़ रूपये मिलने की उम्मीद लगाई गई थी लेकिन 15 अगस्त का दिन,हॉकी जैसा प्राइड दिलाने वाला खेल और अक्षय कुमार की मौजूदगी ने फिल्म को बड़ा फ़ायदा करवा दिया है। हालांकि ये लॉग वीकेंड नहीं है फिर भी फिल्म को अगले चार दिनों में अगर अच्छा कलेक्शन मिला तो एक वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच सकती है। अक्षय ने इस कलेक्शन के साथ इस साल सबसे ओपनिंग करने वाली फिल्मों में अपना नाम तीसरे स्थान पर दर्ज़ करवा लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर की संजू को 34 करोड़ 75 लाख रूपये की ओपनिंग लगी थी

    सलमान खान की रेस 3 को 29 करोड़ 17 लाख रूपये की

    और अक्षय की गोल्ड 25 करोड़ 25 लाख के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    उसके बाद बाग़ी 2 और सत्यमेव जयते का नंबर आता है।

    ये अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग रही है। इससे पहले-

    सिंह इज़ ब्लिंग (गांधी जयंती) - 20.67 करोड़ रूपये 

    ब्रदर्स - 15.20 करोड़

    हाउसफुल 3 - 15.20 करोड़

    राऊडी राठौर - 15.10 करोड़

    रुस्तम-  14.11 करोड़

    हाउसफुल 2 - 13.70 करोड़

    जॉली एलएलबी 2 - 13.20 करोड़

    टॉयलेट एक प्रेम कथा- 13.10 करोड़

    गब्बर इज़ बैक - 13.05 करोड़

    साल 1948 में लंदन में ओलम्पिक गेम्स हुए थे और 12 अगस्त को भारत के एक स्वतंत्र देश के तौर पर हॉकी में पहले गोल्ड मेडल जीतने की 70वीं वर्षगांठ रही। फिल्म गोल्ड की कहानी उसी कालखंड 1936 से 1948 के बीच की है। गोल्ड में अक्षय कुमार भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर तपन दास की भूमिका में हैं और छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय उनकी पत्नी के रूप में। फिल्म में अंगद बेदी, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी अहम् रोल में हैं।

    अक्षय कुमार की रुस्तम, 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ हुई थी और 14 करोड़ 11 लाख रूपये की कमाई की थी। उस बार भी रितिक रोशन की मोहंजो- दाडो से टकराव हुआ था जिसने पहले दिन आठ करोड़ 87 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। इस साल अक्षय कुमार की पैड मैन रिलीज़ हुई है और फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 26 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म गोल्ड वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में 32 करोड़ 51 लाख रूपये से शुरू हुई है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के 14 लाख रूपये भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Box Office: आज से गोल्ड और सत्यमेव जयते, कौन मारेगा पहले दिन बाज़ी