विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: आज से गोल्ड और सत्यमेव जयते, कौन मारेगा पहले दिन बाज़ी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 13 Aug 2018 12:35 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 12:18 PM (IST)

अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम- मनोज बाजपेई की सत्यमेव जयते को पहले दिन इतने करोड़ की कमाई हो सकती है l

Box Office: आज से गोल्ड और सत्यमेव जयते, कौन मारेगा पहले दिन बाज़ी
Box Office: आज से गोल्ड और सत्यमेव जयते, कौन मारेगा पहले दिन बाज़ी

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी फिल्मों का टकराव कोई नई बात नहीं हैं और आजकल तो स्पेशल डेट यानि छुट्टियों के इर्द-गिर्द अपनी फिल्मों को रिलीज़ करने की होड़ है। इस 15 अगस्त पर दो बड़ी फिल्में रिलीज़ हो गईं हैं और देखना है कि देश प्रेम के साथ इस बार दर्शक इन दोनों में से पहले दिन किसे ज़्यादा प्रेम करते हैं।

इस बार का शुक्रवार 17 तारीख को है लेकिन उस दिन कोई फिल्म रिलीज़ नहीं होगी क्योंकि इस बार आज बुधवार को ही ‘फिल्मी वॉर’ हो गया है। अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम-मनोज बाजपेई स्टारर सत्यमेव जयते के बीच मुकाबला होगा बॉक्स ऑफ़िस पर अपना सिक्का साबित करने के लिए। रीमा कागती के निर्देशन में बनी गोल्ड भारतीय हाकी के उस सुनहरे दौर की कहानी है जब हमने पहला ओलंपिक गोल्ड जीता था। अक्षय कुमार को वैसे तो मसाला कमर्शियल फिल्मों से कोई परहेज नहीं है लेकिन इन दिनों वो या तो सामाजिक मुद्दों या नेशनल प्राइड से जुड़ी कहानियों को लेकर आ रहे हैं।

गोल्ड को 15 अगस्त जैसे दिन के लिए विशेष कर चुना गया । साल 1948 में लंदन में ओलम्पिक गेम्स हुए थे और 12 अगस्त को भारत के एक स्वतंत्र देश के तौर पर हॉकी में पहले गोल्ड मेडल जीतने की 70वीं वर्षगांठ रही। फिल्म गोल्ड की कहानी उसी कालखंड 1936 से 1948 के बीच की है। गोल्ड में अक्षय कुमार भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर तपन दास की भूमिका में हैं और छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय उनकी पत्नी के रूप में। फिल्म में अंगद बेदी, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी अहम् रोल में हैं। करीब 70 से 80 करोड़ रूपये की बजट में बनी फिल्म गोल्ड को देश और दुनिया में 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा है और पहले दिन 17 से 19 करोड़ रूपये की कमाई होने की उम्मीद है।

अक्षय कुमार की रुस्तम, 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ हुई थी और 14 करोड़ 11 लाख रूपये की कमाई की थी। उस बार भी रितिक रोशन की मोहंजो- दाडो से टकराव हुआ था जिसने पहले दिन आठ करोड़ 87 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

इस साल अक्षय कुमार की पैड मैन रिलीज़ हुई है और फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 26 लाख रूपये का कलेक्शन किया।

इस स्वतंत्रता दिवस पर जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की सत्यमेव जयते भी रिलीज़ हो गई । ये भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अपनी तरह की जंग है। मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी बनी ये फिल्म दो पुलिसवालों के कहानी है लेकिन करप्शन को मिटाने और अपराधियों का खात्मा करने के लिए दोनों के तरीके और रास्ते अलग अलग हैं। फिल्म अपने जबरदस्त डायलॉग और एक्शन सीन्स के कारण पहले ही चर्चा में आ चुकी है। इस फिल्म में जॉन और मनोज का अलावा आयशा शर्मा भी हैं जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। नोरा फतेही के आइटम नंबर को भी फिल्मी मसाला के तौर पर रखा गया है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है।

माना जा रहा है कि फिल्म को पहले दिन आठ से दस करोड़ रूपये का कलेक्शन मिल सकता है। जॉन अब्राहम की इस साल रिलीज़ हुई फिल्म परमाणु द स्टोरी ऑफ़ पोखरण ने पहले दिन चार करोड़ 82 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Video: बिग बॉस 12 इस दिन से शुरू होगा, जानिये सारी डिटेल्स इस ख़बर में