8 दिनों में 100 करोड़ के नजदीक पहुंची 'एबीसीडी 2'
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एबीसीडी 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को भारत में 3.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आठ दिनों में फिल्म ने 75.74 करोड़ रुपये का बिजनेस कर दिखाया है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने
मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एबीसीडी 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को भारत में 3.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
गलत दिशा में गाड़ी चलाने लगी ये एक्ट्रेस, मचा हड़कंप!
आठ दिनों में फिल्म ने 75.74 करोड़ रुपये का बिजनेस कर दिखाया है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'एबीसीडी 2 ने भारत में दूसरे हफ्ते में 75 करोड़ का आंकड़ा पार किया। शुक्रवार को 3.71 करोड़। भारत में कुल 75.74 करोड़ का बिजनेस। शनिवार और रविवार को बिजनेस बढ़ने की उम्मीद है।'
रैमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'एबीसीडी 2' जल्द ही 100 करोड़ क्लब मेें शामिल हो सकती है। ये फिल्म 2013 में आई फिल्म 'एबीसीडी' की सीक्वल है।