विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

72 Hoorain Box Office Day 6: लोगों ने 72 हूरें से किया परहेज, बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त फिल्म, बिजनेस करना मुश्किल

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 13 Jul 2023 08:01 AM (IST)

72 Hoorain Box Office Collection Days 6 अशोक पंडित की फिल्म 72 हूरें ने रिलीज के पहले खूब चर्चा बटोरी। ...और पढ़ें

72 Hoorain Box Office Collection Days 6, Twitter
72 Hoorain Box Office Collection Days 6, Twitter

HighLights

  1. बुधवार को मंद रहा बिजनेस
  2. 2 करोड़ का ओर बढ़ी फिल्म
  3. ओपनिंग डे से 72 हूरें ने किया निराश

नई दिल्ली, जेएनएन। 72 Hoorain Box Office Collection Days 6: अशोक पंडित के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 72 हूरें की जितनी चर्चा हुई फिल्म उतना बिजनेस नहीं कर पा रही है। आतंकवाद के इर्द- गिर्द बुनी 72 हूरें को लेकर मेकर्स ने काफी दावे किए थे, जो अब खोखले साबित हो रहे हैं। फिल्म रिलीज के दिन से अब तक निराशाजनक बिजनेस कर रही है।

72 हूरें को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 6 दिन हो चुके है। फिल्म ने अब तक 50 लाख के नीचे ही बिजनेस किया है। 72 हूरें के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे यानी 7 जुलाई को 35 लाख के साथ टिकट विंडो पर शुरुआत की थी।

ओपनिंग डे पर 72 हूरें ने किया निराश

वहीं, वीकेंड की ओर आगे बढ़े तो 72 हूरें ने शनिवार को 45 लाख और रविवार को भी 45 लाख का बिजनेस किया। वीकेंड पर थोड़ी पर तेजी दिखाने के बाद फिल्म सोमवार को एकदम से धड़ाम हो गई। फिल्म ने मंडे टेस्ट में बेहद निराशा किया।

बुधवार को भी मंद रहा बिजनेस

72 हूरें ने सोमवार को देशभर के बॉक्स ऑफिस पर महज 17 लाख की कमाई। वहीं, मंगलवार को फिल्म ने गिरते- पड़ते 18 लाख का बिजनेस किया। अब बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 72 हूरें ने 12 जुलाई को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 18 से 20 लाख के बीच का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 72 हूरें ने 1. 24 करोड़ का टोटल नेट बिजनेस कर लिया है। अब फिल्म 2 करोड़ की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है। 

फिल्म की कहानी

72 हूरें में आतंकवाद के जाल सीधे-साधे लोगों को फंसाने और उन्हें सुसाइड बॉम्बर बनने के लिए ब्रेनवॉश करने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आमिर बशीर, रशीद नाज, पवन मल्होत्रा और अशोक पाठक अहम किरदारों में है। फिल्म का डायरेक्शन संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है, जो एक नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक हैं। वहीं, अशोक पंडित फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।