विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हो गया एेलान, इन दिन ज़ीरो बनेगा हीरो, आएगा पहला गीत

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:13 AM (IST)

शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो इस साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हो गया एेलान, इन दिन ज़ीरो बनेगा हीरो, आएगा पहला गीत
हो गया एेलान, इन दिन ज़ीरो बनेगा हीरो, आएगा पहला गीत

मुंबई। शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को सामने है और अब फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच नई जानकारी यह आ रही है कि, फिल्म ज़ीरो का पहला गाना जल्द दर्शकों के सामने होगा। 

जी हां, इस बात की घोषणा शाहरुख़ खान की प्रोड्क्शन कंपनी द्वारा दिलचस्प अंदाज में की गई है। दरअसल, फिल्म ज़ीरो में शाहरुख़ खान बउआ सिंह का किरदार निभा रहे हैं। ट्विटर पर बउआ सिंह ने दर्शकों के जवाब देते हुए ट्विट किया है कि, मजबूत काम करने में थोड़ा समय लगता है दोस्त। और कौन बोला 19 नवंबर? गाना हमारा है तो हम बताएंगे ना। कर ली है बात हमने डायरेक्टर से, 23 नवंबर को आएगा। इसको रीट्विट करते हुए रेड चिलीज द्वारा लिखा गया है कि, हम आपको इस बारे में बताना चाहते थे लेकिन बउआ सिंह ने पहली ही बता दिया। इस शुक्रवार को पहला गीत आएगा। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: सुरक्षित होने के लिए घरवालों के बीच हुई बहस

फिल्म ज़ीरो में शाहरुख़ खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले शाहरुख़, कटरीना और अनुष्का फिल्म जब तक है में नजर आए थे जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ज़ीरो को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। 

यह भी पढ़ें: सैफ की बेटी सारा अली खान को लेकर करीना ने कर दिया है ऐसा ऐलान

आपको बता दें कि, फिल्म का ट्रेलर खात तौर पर शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर जारी किया गया था। करीब तीन मिनट 13 सेकेंड का ये ट्रेलर अॉडियंस ने पसंद किया। इस फिल्म को शाहरुख़ खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट (गौरी खान) भी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म ज़ीरो एक बौने की कहानी है और वो रोल शाहरुख़ खान फिल्म में कर रहे हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा है, एक साइंटिस्ट के रूप में दिव्यांग का किरदार निभा रही हैं जबकि कटरीना कैफ़ एक हीरोइन के रोल में हैं। फिल्म के एक ख़ास सीन में करिश्मा, करीना, रानी और आलिया सहित श्रीदेवी भी नज़र आने वाली हैं। फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही हैl