विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब पीकर Zeenat Aman को निर्देशक ने दी थी गाली, अमिताभ बच्चन के सेट पर देर से आने की एक्ट्रेस ने भुगती थी सजा

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:10 PM (IST)

अमिताभ बच्चन भले ही अपने टाइम के पक्के हों, लेकिन एक बार उनके देर आने के चक्कर में जीनत अमान को पूरे कास्ट एंड क्रू के सामने बेइज्जत किया गया था। क्या है ये किस्सा, चलिए बताते हैं। 

जीनत अमान को अमिताभ की वजह से पड़ी थी गालियां/ फोटो- इंस्टाग्राम

जीनत अमान को अमिताभ की वजह से पड़ी थी गालियां/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2 घंटे सेट पर लेट आए थे अमिताभ बच्चन

  2. निर्देशक ने शराब पीकर जीनत अमान को दी गाली

  3. जीनत अमान ने खुद सुनाया सेट का किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 70 के दशक में जीनत अमान का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता था। उनकी जोड़ी देवानंद से लेकर अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, विनोद खन्ना जैसे कई स्टार्स संग दर्शकों द्वारा पसंद की गई। 75 साल की दिग्गज अभिनेत्री अक्सर शूट से जुड़ी कई पुरानी यादें ताजा करती रहती हैं।

कुछ दिनों पहले जीनत अमान ने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया था, जहां सेट पर अमिताभ बच्चन लेट आए थे, लेकिन गालियां उन्हें पड़ी। उस वक्त जीनत अमान के साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसे वो कभी नहीं भुला पाईं।

दो घंटे सेट पर लेट आए थे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज अभिनेता हैं, जिन्हें लोग हमेशा से उनकी पंकचुएलिटी के लिए जानते हैं, लेकिन जीनत अमान ने बताया कि जब उन्हें गाली पड़ी, उस दिन सेट पर बिग बी 2 घंटे देर से आए थे। दरअसल, जीनत अमान और अमिताभ बच्चन एक फिल्म के लिए मॉर्निंग शूट कर रहे थे। अभिनेत्री ने समय पर शूटिंग सेट पर पहुंचने के लिए निर्माता से मदद ले ली।

जीनत अमान ने बताया कि वह कार में ही अपने डायलॉग याद करती गई थीं, ताकि सेट पर जाते ही वह सीधा मेकअप करके शूटिंग करने लगे। वह सेट पर पहुंची और उन्होंने मेकअप रूम की तरफ जाते हुए क्रू से कहा कि जब अमिताभ बच्चन आए, तो उन्हें लोग इन्फॉर्म कर दे। काफी समय बीत गया बिग बी नहीं आए। दो घंटें बाद जब वह आए, तो सीधा सेट की तरफ भागे।

Screenshot 2026-11-20 180444

सेट पर जाते ही डायरेक्टर ने जीनत को दी गाली

अमिताभ बच्चन के सेट पर पहुंचने के बाद एक असिस्टेंड डायरेक्टर आया और उसने जीनत अमान को बताया कि बिग बी आ गए हैं। ये सुनकर दिग्गज अभिनेत्री भी सेट पर पहुंच गई। जैसे ही जीनत अमान सेट पर आईं डायरेक्टर कमरे से बाहर निकलते हुए उन पर भड़क गए और उन्हें गंदी-गंदी गालियां देने लगे। उस डायरेक्टर को लग रहा था कि जीनत अमान की वजह से शूटिंग डिले हुई है।

सबके सामने बिना गलती बेइज्जती होते देखकर जीनत अमान की आंखों में आंसू आ गए और वह अपने असिस्टेंट के साथ सामान पैक करके शूटिंग छोड़कर जाने लगीं। ये देखकर निर्माता जीनत के पास आए और उन्हें मनाते हुए बताया कि निर्देशक ने शराब पी हुई थी। बिग बी भी पीछे से आए और उन्होंने कहा, "बेब्स, मैं जानता हूं ये मेरी गलती है। वो डायरेक्टर बेवकूफ़ आदमी है। उसने शराब भी पी रखी है। इग्नोर कर दो उसे। चलो, काम शुरू करते हैं।"

Screenshot 2026-11-20 180602

जीनत अमान ने बताया कि उन्होंने अमिताभ की माफी को तुरंत एक्सेप्ट किया। यहां तक की अपनी गलती का एहसास होने के बाद डायरेक्टर ने भी एक्ट्रेस के पैरों पर गिरकर माफी मांगी, लेकिन जीनत ने दोबारा उस निर्देशक संग कभी काम नहीं किया। जीनत अमान ने पोस्ट में किस्से के बारे में तो बताया, लेकिन उन्होंने फिल्म और डायरेक्टर के नाम का खुलासा करने से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'जीनत को इतनी जल्दी जज न करें...' Seher Hone Ko Hai से श्रेया दवे का टीवी पर कमबैक, दर्शकों से कही दिल की बात

यह भी पढ़ें- रेडियो पर बैन हुआ Asha Bhosle का गीत, 6 मिनट तक सांसे रोक-रोककर गाया था कल्ट गाना; 12 हफ्तो तक रहा था नंबर वन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।