Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज़ीनत अमान को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिये ज़ीनत की लाइफ़ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

    ज़ीनत अमान पिछले दिनों अपनी वेब सीरिज़ 'लव, लाइफ एंड स्क्रू अप' को लेकर ख़बरों में रहीं हैं।

    By Hirendra JEdited By: Updated: Fri, 02 Feb 2018 09:13 AM (IST)
    ज़ीनत अमान को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिये ज़ीनत की लाइफ़ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

    मुंबई। बीते जमाने की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (68) ने मुंबई की जुहू पुलिस स्टेशन में सोमवार को एक बिज़नेसमैन के खिलाफ मोलेस्टेशन और धमकाने की बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कराने के तीन दिनों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को तलाश करके गिरफ्तार कर लिया है! 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, मुंबई का बिज़नेसमैन सरफराज उर्फ अमन खन्ना (38) ज़ीनत अमान का कई दिनों से पीछा कर रहा था और वो लगातार ज़ीनत के व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा था। ख़बर है कि दो दिन पहले उसने एक्ट्रेस के घर में घुसकर बदतमीजी की और सुरक्षा कर्मी के साथ भी मार पीट की। पुलिस ने सरफराज के खिलाफ पीछा करने 354 (डी) और महिला को सरेआम धमकाने के खिलाफ 509 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की और आखिरकार गुरुवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें: 'सुई धागा' में बिजी अनुष्का शर्मा, हीरो वरुण धवन कुछ इस अंदाज़ में आये नज़र, देखें तस्वीरें

    अपने जमाने में ज़ीनत काफी बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती थीं। आपको बता दें कि वे जाने माने अभिनेता रज़ा मुराद की कज़िन हैं। बोल्डनेस को नई परिभाषा देने वाली ज़ीनत के पिता अमानुल्लाह ख़ान एक लेखक थे और बतौर सहायक उन्होंने 'मुगल-ए-आज़म' और 'पाकीज़ा' जैसी ऐतिहासिक फ़िल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी। वे अमान नाम से लिखते थे। ज़ीनत जब 13 वर्ष की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया और तब ज़ीनत ने अपने नाम में 'अमान' उपनाम जोड़ लिया! आइये उनके बारे में और बात करने से पहले देखते हैं कि कभी बला की खूबसूरत ज़ीनत आज कैसी दिखती हैं।

    क्या आप जानते हैं फ़िल्मों में आने से पहले ज़ीनत ने अपने कैरियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। पत्रकारिता करते हुए ज़ीनत का रुझान मॉडलिंग और फिर एक्टिंग की तरफ हुआ। मॉडलिंग करते हुए उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें वह दूसरी रनरअप रहीं। वह मिस एशिया पैसिफिक बनी। ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने के बाद ज़ीनत ने फ़िल्मों का रुख किया।

    पहले तो उनकी फ़िल्में नहीं चल पायीं और फिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन, तभी उन्हें मिली देव आनंद की 'हरे रामा, हरे कृष्णा' इस फ़िल्म ने जैसे जीनत के लिए संभावनाओं के सारे द्वार खोल दिए। 'हरे रामा, हरे कृष्णा' के लिए ज़ीनत को फ़िल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला और उनकी सफल फ़िल्मी पारी शुरू हो गई। इसके बाद वह कई फ़िल्मों में नजर आयीं।

    बाद में वो एक्टर संजय ख़ान से अपने रिश्तों को लेकर ख़बरों में रहीं। संजय ख़ान की उनके साथ मार-पीट की भी खबरें आयीं। इसके बाद वो टूट चुकीं थीं उन्होंने खुद को संभाला। संजय के बाद उन्हें एक बार फिर से प्यार हुआ। उन्होंने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जा कर मजहर ख़ान से शादी कर ली। लेकिन, वहां भी वो खुश नहीं रह सकीं। उन्होंने रोज़-रोज़ के मार-पीट से तंग आकर मजबूरन तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। हालांकि उससे पहले ही मजहर की गुर्दे की खराबी के चलते मौत हो गई। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ख़ान से भी ज़ीनत का नाम जुड़ चुका है! अब बात देव आनंद और राजकपूर इन दो दोस्तों की, जिनकी दोस्ती के बीच ज़ीनत की वजह से दरार आ गयी। 

    यह भी पढ़ें: पद्मावत की कामयाबी से गदगद दीपिका पादुकोण, इस अंदाज़ में बहन संग आईं नज़र, देखें तस्वीरें

    देव आनंद ने अपनी ऑटो बॉयोग्राफी में लिखा है राज कपूर अपनी अपकमिंग मूवी 'सत्यम शिवम सुंदरम' के लिए ज़ीनत को कास्ट करना चाहते थे। इससे पहले राज कपूर ज़ीनत को किसी फ़िल्म के प्रीमियर के मौके पर सार्वजनिक रूप से किस कर चुके थे। इससे देव साहब को जलन हुई। खैर, वे फिर भी ज़ीनत को प्रपोज करने का मौका तलाश रहे थे। लेकिन, राज कपूर और ज़ीनत से जुड़ी अफवाहें उन्हें सच होती दिख रही थीं और इस तरह से राजकपूर और देव साहब में ज़ीनत को लेकर एक कॉन्फ्लिक्ट रही और उसके बाद दोनों दोस्त एक दूसरे से दूर हो गए। गौरतलब है कि ज़ीनत अमान पिछले दिनों अपनी वेब सीरिज़ 'लव, लाइफ एंड स्क्रू अप' को लेकर ख़बरों में रहीं हैं।