विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाने कौन हैं Zahan Kapoor, हंसल मेहता की फिल्म से करने वाले है डेब्यू

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 02 Feb 2023 02:45 PM (IST)

हंसल मेहता की नई फिल्म फराज 3 फरवरी को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर ...और पढ़ें

Who is Zahan Kapoor, Faraaz Release Date, Zahaan Kapoor, Hansal Mehta ,Zahan Kapoor Debuting Film
Who is Zahan Kapoor, Faraaz Release Date, Zahaan Kapoor, Hansal Mehta ,Zahan Kapoor Debuting Film

नई दिल्ली, जेएनएन।  Who is Zahan Kapoor: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हंसल मेहता की नई फिल्म फराज रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। इस फिल्म के हीरो जहान कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार है। ये फिल्म सच्ची घटना पर अधारित है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म के हीरो जहान कपूर की चारों और चर्चा हो रही है।  

कपूर खानदान से है जहान का ताल्लुक

बॉलीवुड के कपूर खानदान को हिंदी सिनेमा का वो पहला परिवार माना जाता है, जिसने सिनेमा को पीढ़ी दर पीढ़ी अपना डेब्यू दिया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक इस खानदान की चार पीढ़िया अपना डेब्यू कर चुकी हैं। चौथी पीढ़ी करीना-करिश्मा और रणबीर कपूर की है। वहीं अब इस पीढ़ी की लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है।

शशि कपूर के पोते हैं जहान कपूर

हम बात कर रहे हैं शशि कपूर के पोते, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में हो रही है। जहान कपूर शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और शीना कपूर के बेटे हैं। इस रिश्ते से जहान रणबीर कपूर, करिश्मा, करीना के कजिन भाई लगते हैं।

जहान कपूर पिछले काफी सालों से थियेटर कर रहे हैं। उन्होंने मकरंद देशपांडे के नाटक पिताजी प्लीज से पृथ्वी थियेटर में डेब्यू किया था। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब देखना होगा कि जहान भी दर्शकों का दिल जीत पाने में सफल होंगे या नहीं।

क्या है फिल्म फराज की कहानी

फिल्म फराज सच्ची घटना से प्रेरित है और इंसानियत और आतंकवाद के बीच वैचारिक सोच के अंतर को दिखाया गया है। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने किया है। ये 3 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में जहान के अलावा आदित्य राव, जूही बब्बर, आमिर अली, सचिन लालवानी, पलक लालवानी और रेशम साहनी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Zahan (@zahankapoor)

यह भी पढ़ें- Kiara Advani-Sidharth Malhotra Marriage: इस शानदार पैलेस में होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी, गेस्ट लिस्ट आउट

यह भी पढ़ें- Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघर में नजर आएंगे रणवीर-आलिया