Move to Jagran APP

Yunus Parvez: जो अपने दौर के काफी पढ़े-लिखे अभिनेता हुआ करते थे, फिल्म दीवार में निभाया था रहीम चाचा का रोल

Yunus Parvez यूनुस परवेज़ का जन्म 3 सितंबर 1934 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ था। उन्होंने करीब 400 फिल्मों मे काम किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन शशि कपूर विनोद खन्ना राजेश खन्ना और संजीव कुमार के साथ काम किया।

By Geetarjun GautamEdited By: Published: Tue, 31 May 2022 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 10:10 AM (IST)
यूनुस परवेज़ अपने दौर के काफी पढ़े हुए अभिनेता हुआ करते थे। (Photo Credit- IMDB)।

नई दिल्ली, जेनएन। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर रहे हैं, जो कम पढ़े लिखे थे। अब की बात करें तो आज भी कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कम पढ़ाई की है। साथ ही कई ऐसे एक्टर हैं, जो काफी पढ़े-लिखे हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे बड़े एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने दौर के काफी पढ़े-लिखे थे। वो एक्टर हैं यूनुस परवेज़। इन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार में रहीम चाचा का किरदार निभाया था।

यूनुस परवेज़ का जन्म 3 सितंबर 1934 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम महमूद खान नाम था, जो मिर्जापुर जिले में पुलिस में बड़े अफसर थे। मां का नाम सोहरा बेगम थीं। वह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता थे। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में किरदार निभाए जो लोगों की याद में बस चुके हैं। उन्होंने कई कॉमेडी रोल भी किए थे। उन्होंने करीब 400 फिल्मों मे काम किया था। उनकी पत्नी का नाम मदीना बेगम है और दोनों की पांच बेटियां हैं।

पढ़ाई-

उन्होंने मुगल सराय और जौनपुर जिले के स्कूलों में पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने एमए की डिग्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हासिल की। फिराक गोरखपुरी और अमिताभ बच्चन के पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन प्रोफेसर थे। इलाहाबाद से डिग्री हासिल करने के बाद वो दिल्ली चले गए।

दिल्ली-मुंबई में किया थिएटर

दिल्ली आने के बाद वो बेगम कुसिया जैदी के थियेटर हिंदुस्तानी थियेटर में एक्टिंग का काम सीखने लगे। 1964 में युनुस दिल्ली से मुंबई अपनी किस्मत आजमान के लिए चले गए। यहां आकर उन्होंने इप्ता (Indian People Theater Association) ज्वाइन कर लिया। यहां उन्होंने ख्वाजा अहमद अब्बास और बलराज साहनी के साथ काम किया।

थियेटर के बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। फिर युनुस को 1968 में प्रकाश मेहरा की फिल्म हसीना मान जाएगी फिल्म में काम करने का मौका मिला। फिर राजश्री बैनर तले उन्हें एक और फिल्म मिली, जिसका नाम उपहार था।

यूनुस परवेज की किस्मत 1975 में आई फिल्म दीवार से चमक उठी, जो यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म थी। जिसमें उन्होंने रहीम चाचा का रोल किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने शशि कपूर, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना और संजीव कुमार के साथ भी काम किया था। पहली नजर का प्यार उनकी आखिरी फिल्म थी, 2008 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उनके बेटे अफसर खान ने ही डायरेक्ट की थी। हाई डायबिटीज के चलते उनकी मौत 11 फरवरी 2007 में हो गई।

उनकी कुछ फिल्में-

यूनुस परवेज,

उपहार (1971)

हसीना मान जाएगी (1968)

राजा बाबू (1994),

दीवाना तेरे नाम का (1987) पुलिस अधिकारी

अमृत (1986) में जज

गरम हवा (1973)

दीवार (1975)

शान (1980)

मिस्टर नटवरलाल (1979)

अंगूर (1982)

पहली नजर का प्यार (2008)


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.