विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘पाजी ने यूपी-बिहार हिला दिया…’ Yo Yo Honey Singh का नया गाना Maniac सुन क्रेजी हुए फैंस, लगाया भोजपुरी तड़का

Published: Sat, 22 Feb 2025 08:58 PM (IST)

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पार्टी से लेकर हर खुशी के ...और पढ़ें

हनी सिंह के नए गाने को मिल रहा लोगों का प्यार (Photo Credit- Instagram)
हनी सिंह के नए गाने को मिल रहा लोगों का प्यार (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. हनी सिंह गानों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं
  2. इन दिनों वह ग्लोरी एल्बम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं
  3. इस बीच उनका नाया गाना भी रिलीज हो चुका है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का जिक्र होते ही उनके पॉपुलर गानों का नाम तुरंत दिमाग में आ जाता है। म्यूजिक की दुनिया में एक अलग ट्रेंड बनाने वाले हनी पाजी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बीमारी के कारण उनका करियर समाप्त होने की कगार पर आ गया था, लेकिन बीते कुछ सालों से वह फिर से लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर चुके हैं। इन दिनों उनकी एल्बम ग्लोरी चर्चा में बनी हुई है। अब इसका नया गाना मैनियाक यूट्यूबर पर आ चुका है। 

हाल ही में हनी सिंह ने अपने मिलियनेयर इंडिया टूर की अनाउंसमेंट की। इसके बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि उन्हें एक बार फिर से लाइव कॉन्सर्ट में यो यो हनी सिंह के गाने सुनने का मौका मिला। हनी सिंह का नाम उन सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है, जिनके पुराने गाने आज भी यूट्यूबर पर छाए रहते हैं। सिंगर खुद भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें कुछ पुराने सॉन्ग का पैसा आज भी यूट्यूब से आता रहता है। 

हनी सिंह का नया गाना हुआ आउट

हनी सिंह का म्यूजिक टूर आज यानी 22 फरवरी को मुंबई से शुरू हो रहा है। इससे पहले उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ग्लोरी एल्बम से अपना नया गाना Maniac रिलीज कर दिया है। इस सॉन्ग की वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं। साथ ही, इसमें भोजपुरी टच ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया इस सॉन्ग पर देते हुए नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोग भोजपुरी म्यूजिक की भी तारीफ कर रहे हैं।यूट्यूबर पर दस्तक देते ही सॉन्ग टॉप 4 में जगह बना चुका है। इससे पता चलता है कि फैंस आज भी उनके अपकमिंग सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Badshah के करियर पर सवाल उठाने वाला फैन घबराया, तो सपोर्ट में आर्मी लेकर खड़े हो गए Honey Singh

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हुई है। इसमें बाइपोलर डिसऑर्डर के बाद की उनकी कहानी और उनके जीवन से जुड़े कुछ विवादों के बारे में दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में सिंगर और रैपर ने अपने दिल्ली के घर की झलक भी दिखाई। ओटीटी पर उनकी इस डॉक्यूमेंट्री को काफी पसंद किया गया।

हनी सिंह के सुपरहिट गाने

पंजाबी सॉन्ग के जरिए हनी सिंह ने लोगों को दीवाना बनाने का काम किया है। उनके पॉपुलर गानों का जिक्र होता है तो 'ब्राउन रंग', 'अंग्रेजी बीट' और 'डोप शोप' जैसे सॉन्ग का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि, कुछ सालों तक वह म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे। इसके बाद उन्होंने खुलासा किया है कि वे मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के कारण म्यूजिक की दुनिया से दूर हो गए थे। खैर, अब वह एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- रैप गेम में Honey Singh की दमदार वापसी, दिलजीत दोसांझ की तरह देशभर में करेंगे कॉन्सर्ट; नोट करें तारीख