Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yash 6th Wedding Anniversary: 'रॉकी भाई' की शादी की छठी सालगिरह, पत्नी ने फोटोज के जरिए लुटाया प्यार

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 02:14 PM (IST)

    Yash 6th Wedding Anniversary अभिनेता यश कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक है और अब उनकी पत्नी राधिका पंडित से शादी के 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर राधिका पंडित ने इंस्टाग्राम पर कई मैजिकल मोमेंट की तस्वीरें शेयर की है।

    Hero Image
    Yash 6th Wedding Anniversary: केजीएफ चैप्टर 2 में अहम भूमिका निभाने वाले यश की अहम भूमिका है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Yash 6th Wedding Anniversary: केजीएफ चैप्टर 2 में अहम भूमिका निभाने वाले यश की शादी की छठवीं वर्षगांठ मनाई है। इस अवसर पर यश की पत्नी राधिका पंडित ने यश के साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें दोनों को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में दोनों साथ बैठकर पूजा कर रहे हैं। वहीं घर में पूजा के बर्तन भी रखे हुए हैं और दोनों पूजा में ध्यान लगा रहे हैं। इसकी बाद की तस्वीरों में दोनों रोमांटिक गेटवे में नजर आ रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यश की पत्नी राधिका पंडित ने कई मैजिकल मोमेंट की तस्वीरें शेयर की है।

    यश की पत्नी राधिका पंडित ने इंस्टाग्राम पर कई मैजिकल मोमेंट की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'यह हम हैं, हम थोड़े फिल्मी हैं, थोड़े खिलाड़ी है, थोड़े धार्मिक हैं, थोड़े सीरियस भी हैं लेकिन बहुत ज्यादा असली है। शादी के 6 वर्ष आपके साथ काफी मैजिकल बीते हैं। शादी की शुभकामनाएं। ढेरों प्यार।'

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone In Singham 3: सिंघम 3 में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, निभाएंगी पुलिस अफसर की भूमिका

    राधिका पंडित और यश पहली बार एक फिल्म के सेट पर मिले थे

    राधिका पंडित और यश पहली बार एक फिल्म के सेट पर मिले थे। उन्होंने यश से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्हें लगा कि यश में बहुत ज्यादा एटीट्यूड है। हालांकि बाद में दोनों ने साथ काम शुरू किया और दोनों दोस्त बन गए। दोनों की दोस्ती में प्यार था। दोनों ने 9 दिसंबर 2016 को कई वर्षों तक डेट करने के बाद शादी कर ली। 2 दिसंबर 2018 को कपल को पहली बेटी हुई है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम आर्या रखा है और 2019 में उन्हें बेटा हुआ, जिसका नाम उन्हें नहीं यथर्व रखा है।

    यह भी पढ़ें: Most Googled Song In 2022: पाकिस्तान के पसूरी ने मारी बाजी, श्रीवल्ली और चांद बालियां भी टॉप टेन में शामिल

    यश केजीएफ फ्रेंचाइजी के माध्यम से काफी लोकप्रिय हुए है

    इस बीच यश केजीएफ फ्रेंचाइजी के माध्यम से काफी लोकप्रिय हुए है। इस वर्ष उनकी केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हुईं हैं। उनकी जल्द केजीएफ चैप्टर 3 रिलीज होने वाली है। खबरों की मानें तो यश जल्द निर्देशक नार्थन की 19वीं फिल्म यश19 पर काम कर रहे  हैं। उन्होंने साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी जगह बनाई हैं। उनकी फिल्मों ने कई हिंदी फिल्मों से ज्यादा व्यापार किया है। इसके चलते अब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी जाना-माना नाम है।

    comedy show banner
    comedy show banner