विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश में छुट्टियां मना रही हैं यामी गौतम, उनका ये अंदाज़ जीत लेगा आपका दिल

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 07 Aug 2018 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 07:49 AM (IST)

यामी गौतम इन दिनों अपनी बहन सुरीली गौतम को भी सोशल मीडिया पर काफी प्रमोट कर रही हैं

विदेश में छुट्टियां मना रही हैं यामी गौतम, उनका ये अंदाज़ जीत लेगा आपका दिल
विदेश में छुट्टियां मना रही हैं यामी गौतम, उनका ये अंदाज़ जीत लेगा आपका दिल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों हांगकांग में छुट्टियां मना रही हैं और लगातार सोशल मीडिया पर फ़ोटोज़ शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में यामी की खूबसूरती और उनका अंदाज़ देखने लायक है। साल 2012 में ‘विक्की डोनर’ से अपना बॉलीवुड सफ़र शुरू करने वाली यामी इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के लिए चर्चा में हैं।

‘बत्ती गुल मीटर चालू’ इस फ़िल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे स्टार्स हैं। फ़िल्म के डायरेक्टर हैं श्री नारायण सिंह, जिनकी पिछली फ़िल्म थी अक्षय कुमार के साथ ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’। बहरहाल, यामी ने ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ का अपना काफी हिस्सा शूट कर लिया है और अब वो बॉलीवुड और फ़िल्मों के काम से थोड़ा ब्रेक लेकर छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं यामी वहां किसी रॉयल अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। इस रेड ड्रेस में वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: ख़बरों की रानी प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौटीं, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा अंदाज़, देखें तस्वीरें

एथनिक हो या ट्रेडिशनल यामी हर आउटफिट में खिलती हैं। ‘सनम रे’ की ‘श्रुति’ हो या ‘काबिल’ की ‘सु भटनागर’ यामी ने अपने अंदाज़ से ये साबित किया है कि उनका फैशन ट्रेंड भी कमाल का है, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं! यामी की आखिरी रिलीज़ फ़िल्म ‘सरकार 3’ कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायी थी लेकिन, उससे पहले रितिक रोशन के साथ उनकी फ़िल्म ‘काबिल’ के लिए उनकी काफी सराहना हुई।

बता दें कि यामी ने हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल और तेलुगू आदि भाषाओं में भी फ़िल्में की हैं और बॉलीवुड के अलावा साउथ की फ़िल्म इंडस्ट्री में भी उनकी एक ज़बरदस्त रेपो है। इन सबके बीच यामी का स्टाइल भी बेहद ख़ास है जो आप इन तस्वीरों में सहज ही महसूस कर सकते हैं।

शुरूआती दौर में टीवी पर भी यामी कई धारावाहिकों में नज़र आ चुकी हैं। ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार ना होगा कम’ जैसे टीवी शोज़ से उन्हें घर-घर में एक पहचान मिली। कई विज्ञापनों में भी यामी नज़र आती रही हैं और अब वो बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के अलावा यामी एक और फ़िल्म ‘उरी’ के लिए भी चर्चा में हैं। छुट्टी के दौरान हांगकांग में भी यामी अपने खान-पान का पूरा ख्याल रख रही हैं। तस्वीरें देखकर यह समझा जा सकता है कि यामी इन पलों को जी भर कर इंजॉय कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन का ये अंदाज़ देखकर आप कहेंगे- Cool, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

 

 

 

Headstarting my #traveltales with healthy, organic and guiltfree delicious lunch at @grassrootspantry . @discoverhongkong with me like a local ... #YamiInHongkong 😃

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

इन सबके बीच बता दें कि यामी गौतम इन दिनों अपनी बहन सुरीली गौतम को भी सोशल मीडिया पर काफी प्रमोट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि सुरीली भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। यानी यह कहा जा सकता है कि फ़िल्मों के अलावा पर्सनल मोर्चे पर भी यामी अपना हर फर्ज़ निभाना बखूबी जानती हैं।