विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ख़बरों की रानी प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौटीं, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा अंदाज़, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 07 Aug 2018 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 07:48 AM (IST)

इस मौके पर प्रियंका थोड़ा इमोशनल भी नज़र आईं जिस बाबत उन्होंने शो के लिए अपने जज़्बात सोशल मीडिया में शेयर भी किये हैं।

ख़बरों की रानी प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौटीं, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा अंदाज़, देखें तस्वीरें
ख़बरों की रानी प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौटीं, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा अंदाज़, देखें तस्वीरें

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा चाहे देश में रहे या विदेश में वो ख़बरों में छाई रहती हैं। फ़िल्मों से लेकर पर्सनल बातों के लिए भी उन्होंने हाल के दिनों में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में उन्हें ख़बरों की रानी कहना गलत नहीं होगा।सलमान ख़ान के साथ ‘भारत’ फ़िल्म से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा क्रिस प्रैट के लीड रोल वाली हॉलीवुड फ़िल्म 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' के लिए चर्चा में हैं। किसी भी बॉलीवुड हीरोइन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

इन सबके बीच प्रियंका फ़िल्मों के अलावा अपने से दस साल छोटे अमेरिकी अभिनेता और सिंगर निक जोनास के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी हेडलाइन में बनी हुई हैं। हाल के दिनों में दोनों की सगाई और शादी की बातें भी मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक छाई रही हैं। यह भी ख़बरें आईं कि प्रियंका अपनी शादी की वजह से ‘भारत’ से अलग हुई हैं! प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा प्रियंका की शादी के सवाल पर चुप्पी साध रखी है। इस बीच सिंगापुर से प्रियंका के कुछ फोटोज और वीडियोज़ भी सामने आई हैं। जिसमें प्रियंका निक जोनास के साथ डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। इससे पहले भी प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सामने आती रही हैं। मुंबई से लेकर गोवा और न्यूयॉर्क से लेकर सिंगापूर तक प्रियंका निक की हाथों में हाथ डाले देखी गयी हैं। बहरहाल, लेटेस्ट अपडेट यह है कि विदेश से लौटने के बाद सोमवार देर शाम प्रियंका दिल्ली होते हुए मुंबई लौट आई हैं। मुंबई कलीना एयरपोर्ट पर प्रियंका कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। ब्लू और ब्लैक आउटफिट में हाथों में बैग लिए प्रियंका काफी कूल लग रही हैं। 

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन का ये अंदाज़ देखकर आप कहेंगे- Cool, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

बता दें कि सोमवार को ही अपने एक स्टेटमेंट में प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने के सवाल पर सलमान ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा कि- ‘चाहे जो भी वजह रही हो, लेकिन वो (प्रियंका) हॉलीवुड में इंडिया का नाम रौशन कर रही हैं।’ उससे पहले ‘लवरात्रि’ के ट्रेलर लॉन्च पर वो इस सवाल से बचते हुए भी दिखे थे और कहा कि वो इनदिनों अखबार नहीं पढ़ रहे हैं। बहरहाल, प्रियंका तो प्रियंका है और जब वो एयरपोर्ट पर दिखीं तो उन्होंने हाथ उठाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

इस बीच एक ख़बर यह भी है कि सलमान के साथ ‘भारत’ के अलावा प्रियंका संजय लीला भंसाली के साथ भी एक फ़िल्म ‘गंगूबाई’ करने वाली थीं, लेकिन अब प्रियंका उस फ़िल्म से भी अलग हो गयी हैं। भंसाली के साथ उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ फ़िल्म की है। इन ख़बरों से साफ़ है कि प्रियंका अपने हॉलीवुड कैरियर को नयी उड़ान देने के लिए फिलहाल बॉलीवुड फ़िल्मों से दूर हैं। 

इस बीच सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में प्रियंका एक सेमिनार में भी शामिल थीं, जो आप इस तस्वीर में देख सकते हैं! 

यह भी पढ़ें: फिर दिखा जाह्नवी और ईशान की दोस्ती का रंग, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का टीवी शो ‘क्वांटिको’ अब खत्म हो गया है और उन्होंने अपने एलेक्स पैरिश के किरदार को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर सोमवार को प्रियंका थोड़ा इमोशनल भी नज़र आईं जिस बाबत उन्होंने शो के लिए अपने जज़्बात सोशल मीडिया में शेयर भी किये हैं।