39 साल पहले Hugh Grant और Shabana Azmi की इस फिल्म पर मचा था बवाल, भारत-अमेरिका में लगा था बैन
39 साल पहले एक ऐसी फिल्म बनी थी, जिसकी कहानी और बोल्ड सीन्स को लेकर न सिर्फ मूवी को इंडिया, बल्कि अमेरिका में भी बैन किया गया था। सिंपल सी कहानी पर क्यों खड़ा हुआ था विवाद, पढ़ें डिटेल्स

39 साल पहले इस फिल्म को किया गया था भारत में बैन/ फोटो- Imdb

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में एक लंबे अरसे से ऐसी फिल्में बनती आई हैं, जिनकी कहानी को लेकर विवाद छिड़ जाता है। पद्मावत से लेकर 'द केरल स्टोरी', 'उड़ता पंजाब' जैसी कई फिल्में हैं, जिनके सिनेमाघरों में आने के बाद खूब विवाद हुआ है। कई ऐसी मूवीज हैं, जिनकी कहानी को लेकर इंडिया में भले ही विवाद हुआ हो, लेकिन बाहरी दर्शकों ने उन पर जमकर प्यार लुटाया।
हालांकि, 39 साल पहले शबाना आजमी और सुप्रिया पाठक ने एक ऐसी मूवी में काम किया, जिसे भारत में तो बैन किया ही गया, लेकिन अमेरिका में इस मूवी की रिलीज पर रोक लगाई गई। कौन सी थी वह फिल्म और क्या थी उसकी कहानी, विस्तार से पढ़ें।
39 साल पहले बनी मूवी में दिखाया था प्रेम प्रसंग
जिस फिल्म का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1987 में बनी थी और 1988 में इसे रिलीज करना था, लेकिन यह सिर्फ एक ही जगह दिखाई गई। फिल्म का टाइटल था 'द बंगाली नाइट्स', जिसमें हॉलीवुड एक्टर जॉन हर्ट, ह्यूग ग्रांट, सौमित्र चटर्जी, शबाना आजमी और सुप्रिया पाठक ने मुख्य किरदार अदा किया था।
फिल्म की कहानी 1930 के दशक में कलकत्ता में काम करने वाले एलन (Hugh Grant) नामक एक इंजीनियर की थी, जिसे भारत आकर मलेरिया हो जाता है और उनके इंडियन एम्पलॉयर नरेंद्र सेन (सौमित्र चटर्जी) और इंदिरा (शबाना आजमी) उन्हें अपने साथ रहने के लिए कहते हैं। उनके परिवार के साथ रहते हुए एलन को गायत्री (सुप्रिया पाठक) से प्यार हो जाता है। हालांकि, उनका रिश्ता स्वीकारने से परिवार इनकार कर देता है, क्योंकि वह परिवार की उम्मीदों, उनके पद और कल्चर के खिलाफ होता है।
यह भी पढ़ें- इस गाने में नहीं थे कोई लिरिक्स, Tai Tai Tu Tu की वजह से हुआ फेमस, 14 साल बाद जमकर बन रही इंस्टाग्राम रील्स

क्यों इस फिल्म की कहानी पर गरमाया था विवाद?
अब आप ये सोच रहे होंगे कि कहानी तो बहुत सिंपल है, फिर विवाद की वजह क्या हो सकती है? तो आपको बता दें कि ये कहानी फिक्शन नहीं थी, बल्कि असल जिंदगी की सबसे कंट्रोवर्शियल लव स्टोरीज में से एक थी, जिसे रोमानियन राइटर मिर्सिया एलियाडे ने अपनी 1933 में लिखी नॉवेल में उतारा था। नॉवेल में एलियाडे ने अपने और इंडियन उपन्यासकार मैत्रेयी देवी के रिलेशनशिप के बारे में लिखा था।
जब एलियार्ड 1920 में अपने पिता के साथ फिलोसोफी की स्टडी करने के लिए भारत आए थे, तो वह उपन्यासकार मैत्रेयी देवी के परिवार के साथ रहते थे। साथ रहने के दौरान उन्हें मैत्रेयी देवी से प्यार हो गया। कई सालों के बाद उन्होंने एक बुक 'बंगाली नाइट्स' लिखी, जिसमें उन्होंने मैत्रेयी के साथ अपने रिश्ते को इंटेसली फिजिकल और पैशनेट बताया था।

एक दशक तक मैत्रेयी देवी को ये तक नहीं पता था कि इस तरह की कोई नॉवेल भी है। जिस तरह से एलियार्ड ने उनकी जिंदगी को किताब में उतारा था, इससे वह काफी हर्ट हुईं और उन्होंने 'इट डज नॉट डाई' नाम की बुक लिखी, जिसमें उन्होंने अपना नजरिया बताते हुए उनके रिश्ते को इमोशनली इन्वॉल्वमेंट ज्यादा बताया था और साफ तौर पर कहा था कि उनके रिलेशन को एलियार्ड ने सेंसेशनलाइज किया है।
फिल्म में मैत्रेयी देवी के किरदार को किया था सेक्सुअलाइज?
जब साल 1988 में जब 'द बंगाली नाइट्स' रिलीज हुई तो मैत्रेयी देवी ने यह दावा किया कि उनकी जिंदगी को बहुत सेक्सुअलाइज करके दिखाया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मूवी में हिंदू धर्म का अपमान और अश्लीलपन दिखाया गया। उन्होंने इस फिल्म के खिलाफ लीगल केस फाइल किया।

कोर्ट केस की वजह से मूवी को भारत में सिर्फ एक फिल्म समारोह में दिखाया गया। ये मूवी सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी नहीं रिलीज की गई। इस मूवी की अधिकांश शूटिंग धान्यकुरिया गांव के विशाल जमींदार हवेली 'गैने बारी' में हुई थी और कुछ कोलकाता के इंद्रपुरी स्टूडियो में की गई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।