विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Anurag Kashyap क्यों करते हैं दूसरों की फिल्मों की तारीफ, बोले- 'कोई नहीं करता तो मैं...'

Published: Sat, 11 Apr 2026 07:38 PM (IST)

अनुराग कश्यप ने अपनी बेबाकी और फिल्मों की तारीफ करने की आदत पर बात की है। उन्होंने बताया कि जब ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) को बॉलीवुड में अपनी बेबाकी से राय रखने के लिए जाना जाता है। एक्टर किसी भी मामले में बोलने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाते, फिर चाहें वो किसी फिल्म की तारीफ करना हो या फिर बुराई। अनुराग इस मामले में बहुत ओपन हैं।

उन्होंने रणबीर कपूर की एनिमल (Animal) की जमकर तारीफ की थी और ठीक वैसे ही रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) के लिए भी तारीफों के पुल बांधे। अब हाल ही में निर्देशक ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी कि इंडस्ट्री में उन्हें वैसा ही सम्मान क्यों नहीं मिलता?

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से पहले इस किरदार में घुसने के लिए रणवीर ने की थी हद पार, निर्देशक को ले जाना पड़ गया था अस्पताल

मैं कह देता हूं - अनुराग

अनुराग कश्यप ने ज़ूम से बातचीत में बताया कि इंडस्ट्री दूसरों के काम की तारीफ करने से पहले दो बार क्यों सोचती है। उन्होंने कहा, "बहुत से लोग मुझसे कहते हैं कि आप इतनी फिल्मों की तारीफ करते हैं, लेकिन कोई आपकी फिल्म की तारीफ नहीं करता। बात ये है कि मुझे फिल्में बहुत पसंद हैं। इसलिए, जब मुझे कुछ पसंद आता है, तो मैं कह देता हूं। कोई नहीं बोलता, मैं क्या करूं? बंदूक की नोक पर तो कोई ऐसा नहीं कर सकता।"

Anurag (4)

उन्होंने आगे कहा, "इंडस्ट्री का अभी यही हाल है, जब कोई चीज सफल हो जाती है, तो हर कोई उसकी तारीफ करता है।"

धुरंधर 2 पर क्या बोले थे अनुराग?

अनुराग कश्यप ने लेटरबॉक्सड पर धुरंधर का एक लंबा-चौड़ा रिव्यू लिखा। उनके अनुसार, धुरंधर का सार बिल्कुल सटीक बैठता है। उन्होंने लिखा, "एक जासूस तब तक जासूस नहीं हो सकता जब तक उसके मन में शत्रु देश के प्रति घृणा और आक्रोश न हो। इसी प्रकार, एक सैनिक तब तक सैनिक नहीं हो सकता जब तक उसके मन में शत्रु देश के प्रति आक्रोश न हो। इन दोनों बातों पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है।"

Dhurandhar (24)

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप हाल ही में फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा में एक्टिंग करते नजर आए। इस मूवी में उनके साथ मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- थिएटर्स में रि-रिलीज होगी Anurag Kashyap की 19 साल पुरानी फिल्म, मेकर्स ने जताई खुशी