विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन थे R.N. Kao? कैमरे से खिंचाई सिर्फ दो बार तस्वीर, RAW को पहचान दिलाने वाले 'स्पाई सुपरहीरो' पर आ रही फिल्म

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:26 PM (IST)

भारत की खुफिया जांच एजेंसी रॉ के पहले प्रमुख आर एन काव की बायोपिक का एलान निर्माता करण जौहर ने कर दिया है।

कौन थे आर एन काव (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कौन थे आर एन काव (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. आर एन काव पर बनेगी फिल्म

  2. करण जौहर ने की घोषणा

  3. इस दिन रिलीज की जाएगी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यशराज फिल्म्स के बाद अब निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा पर्दे पर जासूस की कहानी पेश की जाएगी। सोमवार को भारत की खुफिया जांच एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानि कि रॉ (RAW) के पहले प्रमुख रामेश्वर नाथ काव यानी आर एन काव की बायोपिक का आधिकारिक एलान किया। 

ऐसे में अब आर एन काव के बारे में सुर्खियां तेज हो गई हैं और हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर वह कौन थे। आइए इस लेख में उनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

कौन थे आर एन काव?

10 मई 1918 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में रहने वाले एक कश्मीरी परिवार में आर एन काव का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा वाराणसी से पूरी की और इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। ग्रेजुएशन के बाद राव साहब ने यहीं से अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

यह भी पढ़ें- पर्दे पर दिखेगी RAW के असली 'धुरंधर' की कहानी, करण जौहर ने किया बायोपिक का एलान; खत्म होगा 9 साल का इंतजार

rnkao

साल 1939 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा की परीक्षा को पास किया और देश सेवा में लग गए। करीब 8 साल तक प्रशासनिक काम करने के बाद राव को 1947 में गृह मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय खुफिया ब्यूरो को दोबारा गठित करने के बाद शामिल किया गया। जहां उन्होंने आईबी में बतौर सहायक निदेशक जिम्मेदारी को संभाला था। 

rnkao (1)

रामेश्वर नाथ काव को सबसे अधिक पहचान साल 1968 में देश की सबसे बड़ी खुफिया जांच एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ (RAW) को बनाने के बाद मिली थी। वह रॉ के पहले चीफ रहे थे, जिन्होंने देश के बाहर खुफिया मामलों को सुलझाने के लिए इस संगठन का गठन किया था। 

आर एन काव के जीवन से जुड़ी कई ऐसी उपलब्धियां जिनके बारे में जितनी बात की जाए कम है, लेकिन उनके बारे में एक बात काफी चर्चित है कि उन्होंने कैमरे से सिर्फ दो बार ही अपनी तस्वीर खिंचवाईं थी। इतना ही नहीं उन्हें पूरी दुनिया में मास्टर स्पाई के नाम भी जाना जाता था। विश्व जगत में भारत की स्पाई एजेंसी रॉ को पहचान दिलाने में काव का अहम योगदान रहा था।

कब रिलीज होगी बायोपिक फिल्म 

बात की जाए आर एन काव की बायोपिक फिल्म के बारे में तो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने एक्स हैंडल पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 11 अगस्त 2028 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'मुझे लगा पॉलिटिकल पार्टीज मेरे पीछे...' Karan Johar को सताया मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान के फैंस का डर