विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है विक्रम चटवाल? Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी संग रहा गहरा रिश्ता; प्रॉपर्टी विवाद के बीच हो रहे हैं वायरल

Published: Tue, 05 Aug 2025 07:58 PM (IST)

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद ...और पढ़ें

कौन हैं प्रिया सचदेव से ताल्लुक रखने वाले विक्रम चटवाल/ फोटो- Instagram
कौन हैं प्रिया सचदेव से ताल्लुक रखने वाले विक्रम चटवाल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. संजय कपूर की तीसरी बीवी से है विक्रम चटवाल का नाता
  2. सोशल मीडिया पर अचानक कैसे चर्चा में आए विक्रम
  3. संजय कपूर की तरह बड़े व्यवसायी हैं विक्रम चाटवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का 12 जून लंदन में पोलो खेलते हुए अचानक निधन हो गया था। सात दिन बाद बिजनेसमैन का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में किया गया था। संजय के निधन के कुछ दिन बाद ही उनकी मां रानी कपूर ने ये आरोप लगाया था कि शोक के समय में उन पर दबाव डालकर कुछ दस्तावेजों पर उनसे जबरन साइन करवाए गए थे।

संजय के अचानक निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की विरासत को लेकर पिछले कुछ समय से लड़ाई छिड़ी हुई है। उनकी मां रानी या तीसरी पत्नी प्रिया कौन उनकी प्रॉपर्टी का हकदार होगा, ये तो वक्त ही बताएगा। संजय कपूर के जहां तीन अपने बच्चे हैं, तो वहीं एक को उन्होंने गोद लिया है। करिश्मा से उनके समायरा और किया है, तो वहीं उनका और प्रिया का एक बेटा है अजारियस। इसके अलावा प्रिया-संजय की एक बेटी 'सफिरा' भी हैं, जो विक्रम चटवाल की बेटी हैं। कौन हैं विक्रम चटवाल चलिए आपको बताते हैं।

क्यों अचानक चर्चा में आए विक्रम चटवाल?

विक्रम चटवाल कौन है, उससे पहले ये जानना जरूरी है कि संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद के बीच अचानक ही उनका नाम वायरल होने की वजह क्या है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय कपूर की संपत्ति पर अपना हक मजबूत करने के लिए प्रिया और सफिरा दोनों ने ही अपने सरनेम में बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें- मेरे बेटे की हत्या... Sunjay Kapur की मौत को लेकर मां ने की जांच की मांग, चिट्ठी में सनसनीखेज दावे?

Photo- X Account

जहां संजय कपूर से तीसरी शादी के बाद प्रिया ने अपना सरनेम में 'कपूर' एड किया, तो वहीं उनकी बेटी ने भी 'चटवाल' सरनेम हटाकर 'सफिरा कपूर' कर दिया है। अगर संजय कपूर ने उन्हें गोद ले लिया है, तो वह लीगल तौर पर विक्रम चटवाल की प्रॉपर्टी की हकदार नहीं हैं। अब विक्रम चटवाल कौन हैं इस सवाल का जवाब भी आपको देते हैं। संजय कपूर से पहले प्रिया सचदेवा ने साल 2006 में विक्रम चटवाल से शादी की थी, लेकिन साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था।

क्या करते हैं विक्रम चटवाल?

1 नंबर 1971 में इथियोपिया में जन्मे विक्रम चटवाल पेशे से एक अभिनेता और होटल व्यवसायी है। उन्होंने जूलैंडर, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह वोग मैगजीन में आने वाले पहले सिख मॉडल बने थे। निर्माता-मॉडल और एक्टिंग के अलावा साल 1999 में उन्होंने अपना फैमिली बिजनेस ज्वाइन किया और कई होटल खोले। इसके अलावा उन्होंने तकरीबन पांच और लग्जरी होटल्स बनाए।

Photo Credit- Instagram

विक्रम ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तो उनके वाइल्ड लाइफस्टाइल और सोशल सर्कल को देखते हुए उन्हें 'प्लेब्वॉय' तक का टैग मिल गया था। उनके इंस्टाग्राम पर कई बॉलीवुड सितारों के साथ उनकी इमेज है।

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur की प्रॉपर्टी में कितना है Karisma Kapoor के बच्चों का हिस्सा? 30 हजार करोड़ को लेकर छिड़ी जंग