विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरे बेटे की हत्या... Sunjay Kapur की मौत को लेकर मां ने की जांच की मांग, चिट्ठी में सनसनीखेज दावे?

Published: Tue, 05 Aug 2025 08:44 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 05 Aug 2025 08:47 AM (GMT+05:30)

बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का नाम निधन के बाद भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। कभी अपनी 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर और कभी आस्मिक देहांत की वजह से। अब संजय की मां रानी ने अपने बेटी हत्या की साजिश का दावा किया है।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर फाइल फोटो (फोटो क्रेडिट- एक्स)
करिश्मा कपूर और संजय कपूर फाइल फोटो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 12 जून को हुआ था संजय कपूर का निधन
  2. मां रानी कपूर ने ब्रिटिश पुलिस की मांग
  3. संजय की मौत को लेकर मां ने किए ये दावे

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का नाम उनके देहांत के बाद भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसका मुख्य कारण उनके बिजनेस एम्पायर सोना कॉमस्टर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति के बंटवारा का विवाद है। इस मामले में संजय की मां और सोना कॉमस्टर की पूर्व अध्यक्ष रानी कपूर ने पहले भी कई हैरान करने वाले दावे किए हैं। 

अब खबर है कि उन्होंने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है और इसको लेकर उन्होंने ब्रिटिश पुलिस को क्रिमिनल जांच को लेकर इस स्पेशल चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें कई तरह के दावे किए गए हैं। आइए इसे थोड़ा और विस्तार से समझते हैं।  

संजय की मां रानी का शॉकिंग दावा

बीते 12 जून को संजय कपूर का आस्मिक निधन हो गया था। ये वही दिन जब अहमदाबाद में एयर प्लेन क्रैश का भीषण हादसा हुआ था। संजय की तरफ से इस मामले पर एक सोशल मीडिया ट्वीट भी सामने आया था और थोड़ी देर बाद उनके निधन की खबर भी सामने आ गई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। 

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

यह भी पढ़ें- रणधीर कपूर ने संजय पर लगाया था दूसरी महिलाओं संग रहने का आरोप, कहा था- 'उसके बारे में पूरी दिल्ली...'

अब इस मामले में एक और नया मोड़ा आ गया है। मिड डे की खबर के अनुसार संजय की मां रानी कपूर ने ब्रिटिश पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके बेटे की मौत से जुड़ी अपस्पष्ट रहस्यमयी परिस्थितियों की व्यापक तरीके से जांच की मांग की है। रानी कपूर का मानना है कि संजय का निधन प्राकृतिक और दुर्घटनावश नहीं बल्कि, एक गलत साजिश कारण हुआ था।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

खबर ये भी है कि रानी कपूर ने ब्रिटिश कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संजय कपूर की मां के दावे के अनुसार उनके बेटे की हत्या के पीछे उकसावे, धोखाधड़ी, जालसाजी जैसी साजिशों की आशंका हो सकती है। हालांकि, इस मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। 

इससे पहले उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा था- मैं अब बुढ़ी हो गई हूं, मुझे अभी पूरी तरह से ये मालूम नहीं है कि मेरे बेटे को क्या हुआ। मरने से पहले इस मामले को लेकर मुझे सुकून चाहिए।

30 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद

दरअसल संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30 करोड़ की विरासत का विवाद चर्चा में बना हुआ है। संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को फिलहाल सोना कॉमस्टर की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं ऐसी भी चर्चाएं बनी हुई हैं कि करिश्मा कपूर ने भी इस प्रोपर्टी के लिए दावा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Sunjay Kapur की सौतेली बेटी Safira? 30 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद के बीच बदला सरनेम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।