विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honey Singh के गाने Maniac को हिट बनाने वाली भोजपुरी सिंगर कौन, सड़कों पर गाने से लेकर इंटरनेशनल डेब्यू की कहानी

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Thu, 27 Feb 2025 12:23 AM (IST)

Who is Ragini Vishwakarma सोशल मीडिया पर इस वक्त एक गाना को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। ये ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेनिएक गाना (Photo Credit- Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेनिएक गाना (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेनिएक गाना
  2. हनी सिंह के गाने में भोजपुरी लिरिक्स का तड़का
  3. सड़कों पर गाना गाने वालीं बनीं रातों-रात स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who is The Viral Girl Behind Maniac Song: पंजाबी रैपर और म्यूजिशियन यो यो हनी सिंह के गाने के इंतजार तो हर कोई कर रहा था। फैंस उम्मीद में थे कि सिंगर कब अपने नए गाने के साथ धमाका करेंगे। इस बार हनी सिंह ने जो गाना रिलीज किया उसे सुनने के बाद तो हर कोई उनका दीवाना हो गया है। उनके गाने मेनियाक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हर तरफ बस इसी गाने की चर्चा हो रही है। गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अपने डांस मूव्स से गाने में तड़का लगाती दिख रही हैं।

खास बात ये है कि गाने में हनी सिंह ने भोजपुरी लाइंस का भी इस्तेमाल किया जिसने इस गाने की लोकप्रियता को काफी बढ़ा दिया है। रैप में जो भोजपुरी की जो लाइन है 'दिदिया के देवार चढ़वले बाटे नजरी' यह बिहार एक गीत है जिसे रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है।

कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा?

रागिनी विश्वकर्मा की बात करें तो वो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उनके परिवार के सभी लोग मंदिर और सड़कों पर हारमोनियम और ढोलक बजाकर गाना गाया करते थे और भी ये काम करते हैं। इससे उनके परिवार का गुजारा होता है। शादी-मुंडन समेत अन्य आयोजनों में रागिनी अवधी, भोजपुरी और भोजपुरी में गजल गाती हैं। लोग उनको उनके गानों के लिए खूब पसंद करते हैं।

Photo Credit- Youtube

कोरोना के दौरान रागिनी का हारमोनियम पर एक गाना भी वायरल हुआ था। रागिनी बिहार और यूपी में काफी मशहूर हैं। उन्होंने एक गाना गाया था 'पंखा कूलर से न गर्मी ई जाला' जो काफी वायरल हुआ था। इस गाने को 10 मिलियन के आसपास व्यूज मिले थे।

रागिनी विश्वकर्मा के इंस्टाग्राम पर भी काफी फॉलोअर्स हैं। इस बीच एक खबर आई थी कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी उन्हें एक गाना साइन करने का वादा कर चुके हैं। हनी सिंह ने रागिनी विश्वकर्मा को अपने एल्बम में ब्रेक देकर रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया है।

ये भी पढ़ें- 11 साल के Abram Khan नहीं किसी से कम , गिटार बजाने से लेकर सिंगिंग करते दिखे किंग खान के लाडले

कैसे मिला गाने का मौका?

रागिनी विश्वकर्मा ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में बताया था कि सिंगर हनी सिंह की टीम से विनोद वर्मा का उनके सर के पास कॉल आया था। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के लिए कुछ गाने का मौका रागिनी को मिल सकता है। तब उन्हें ये नहीं बताया गया था कि जिस गाने की उनके पास डिमांड आई है वो सीधा हनी सिंह की टीम की तरफ से आई है। शुरुआत में वो थोड़ा परेशान थी कि कि अभी तक उनको भोजपुरी में गाने के लिए कोई चांस नहीं मिला था तो बॉलीवुड से कैसे ऑफर आ सकता है। उसके 10-15 दिन बाद विनोद वर्मा आए। रागिनी ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले अर्जुन अजनबी ने गाना लिखा और हमने गाना गाया।

View this post on Instagram

A post shared by bhola kumar yadav (@mukhyuddeshy)

मेनिएक ने 24 घंटों में रचा  था इतिहास

हनी सिंह का गाना भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। रिलीज होने के 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जाने वाला गाना ये बन गया था। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'इंटरनेट पर ये गाना सबको खूब एंटरटेन कर रहा है। #Maniac पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो है।' इसके साथ ही उन्होंने व्यूज और लाइक का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। 

ये भी पढ़ें- Govinda का इन फिल्मों में दिखाया गया है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन से किया था हैरान