विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं Ricky Martin? सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड ने T20 World Cup 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में बिखेरा जलवा

Published: Sun, 08 Mar 2026 07:51 PM (IST)

T20 World Cup 2026: दो बार के ग्रैमी विनर Ricky Martin T20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में हेडलाइन ...और पढ़ें

सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड थे रिकी मार्टिन

सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड थे रिकी मार्टिन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल (IND Vs NZ) में सिंगर रिकी मार्टिन ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने सुखबीर सिंह के बाद अहमदाबाद के नरेंद्रमोंदी स्टेडियम में सुखबीर सिंह के साथ शानदार समां बांधा। आइए जानते हैं कौन हैं रिकी मार्टिन और सुष्मिता सेन के साथ इनका क्या रिश्ता रहा है।

कौन हैं रिकी मार्टिन?

मार्टिन को 1990 के दशक के आखिर में 'लैटिन पॉप एक्सप्लोजन' को बढ़ावा देने का क्रेडिट दिया जाता है, जिससे स्पैनिश-लैंग्वेज और बाइलिंगुअल म्यूजिक दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक के बाद Sushmita Sen ने होश में करवाया था एंजियोप्लास्टी, कहा- 'दर्द को कम नहीं करना...'

उनके सबसे बड़े हिट्स में शामिल हैं: लिविन ला विडा लोका, द कप ऑफ लाइफ़ – 1998 FIFA वर्ल्ड कप का ऑफिशियल एंथम, शी बैंग्स। 1999 में रिलीज हुआ, लिविन ला विडा लोका एक ग्लोबल फेमिना बन गया और इसे अक्सर मेनस्ट्रीम इंटरनेशनल चार्ट्स में लैटिन पॉप को इंट्रोड्यूस करने का क्रेडिट दिया जाता है।

ricky martin

रिकी मार्टिन का करियर और नेट वर्थ

अपने सफल म्यूजिक करियर के अलावा, मार्टिन ने टेलीविजन, फ़िल्म और थिएटर में एक एक्टर के तौर पर भी बहुत काम किया है। वह म्यूजिकल इविटा और टेलीविजन स्पेशल द साउंड ऑफ म्यूजिक लाइव! जैसे प्रोडक्शन में नजर आ चुके हैं।

वह अभी Apple TV+ कॉमेडी सीरीज पाम रॉयल में क्रिस्टन विग और लॉरा डर्न के साथ नजर आ रहे हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, 2026 तक रिकी मार्टिन की अनुमानित नेट वर्थ लगभग USD 130 मिलियन है।

ricky martin (1)

सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड थे रिकी?

रिकी मार्टिन को सुष्मिता सेन का रुमर्ड एक्स-बॉयफ्रेंड माना जाता है, और 1990 के दशक के बीच में मिस यूनिवर्स जीतने के बाद उनके बीच एक छोटे से रोमांस की अटकलें थीं। हालांकि कभी भी ऑफिशियली इस रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन उस समय वे करीबी दोस्त थे, और बाद में 2010 में जब मार्टिन ने गे होने की बात कबूल की, तो सुष्मिता ने उनका सपोर्ट किया।

यह भी पढ़ें- 11 अफेयर...कोई शादीशुदा क्रिकेटर तो कोई एक्टर...फिर भी कुंवारी हैं 50 साल की Sushmita Sen!