यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sharmistha Panoli: कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वालीं शर्मिष्ठा? Kangana Ranaut ने किया सपोर्ट
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली (Sharmistha Ponali) गुड़गांव से गिरफ्तार हो गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान देने की ...और पढ़ें

HighLights
- शर्मिष्ठा पनोली ने ऑपरेशन सिंदूर पर दिया बयान
- 30 मई को गुड़गांव से गिरफ्तार हुईं शर्मिष्ठा पनोली
- 13 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में गईं शर्मिष्ठा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली (Sharmistha Ponali) गिरफ्तार हो गई हैं। कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुड़गांव से गिरफ्तार किया जिसके बाद से ही वह चर्चा में हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक विवादित बयान दिया था।
आखिर शर्मिष्ठा कौन हैं? उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आखिर क्या कहा था जिसके चलते वह गिरफ्तार हुई हैं और कंगना रनौत ने उनके सपोर्ट में क्या कहा है? चलिए आपको इस इंसिडेंट से जुड़े सारे अपडेट बताते हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें करीब 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर मिशन चलाया था। ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने अपनी राय रखी थी, लेकिन कुछ लोग चुप थे।
शर्मिष्ठा पनोली का विवादित वीडियो
कुछ बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल भी उठाए गए। शर्मिष्ठा ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और बॉलीवुड के 'तीन खान' की चुप्पी पर सवाल उठाए और विवादित कमेंट किया। बात सिर्फ इतनी नहीं है, उन्होंने एक खास समुदाय के बारे में भी आपत्तिजनक बयान दिया जिसने उन्हें मुसीबत में डाल दिया। शर्मिष्ठा ने कुछ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
Photo Credit - X
क्यों गिरफ्तार हुईं शर्मिष्ठा पनोली?
वीडियो वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। यही नहीं, शर्मिष्ठा को जान से मारने की धमकी भी मिली। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने वीडियो डिलीट किया और माफी मांगी। मगर 30 मई को उन्हें कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया और 31 मई को उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया। वह 13 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें- 'लाल सिंह चड्ढा' जैसा होगा Sitaare Zameen Par का हाल? रिलीज से पहले ही मचा बवाल, Aamir Khan ने उठाया ये कदम
कंगना रनौत ने क्या कहा?
शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उनके सपोर्ट में बयान दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में कहा, "मैं मानती हूं कि शर्मिष्ठा ने अपनी एक्सप्रेशन के लिए कुछ अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसे शब्द आजकल ज्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने अपने बयानों के लिए माफी मांगी और यही काफी होना चाहिए, उन्हें और अधिक धमकाने और परेशान करने की कोई जरूरत नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।"
कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली?
22 साल की शर्मिष्ठा पनोली कोलकाता के आनंदपुर की रहने वाली हैं जो पुणे में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विवादों के बीच उनका अकाउंट अब प्राइवेट हो गया है। उन्होंने दूसरा पब्लिक अकउंट बना लिया है।
