विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Ranveer Singh के 'Dhurandhar' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन, 20 साल बड़े एक्टर के साथ करेंगी रोमांस

Published: Sun, 06 Jul 2025 07:40 PM (IST)

हाल ही में रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर से उनका मच अवेटेड फर्स्ट लुक प्रोमो रिलीज किया गया। इसे ...और पढ़ें

धुरंधर में नजर आएंगी साार अर्जुन (फोटो- यूट्यूब स्क्रीनशॉट)
धुरंधर में नजर आएंगी साार अर्जुन (फोटो- यूट्यूब स्क्रीनशॉट)

HighLights

  1. 5 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म?
  2. कौन हैं सारा अर्जुन ?
  3. रिलीज हुआ धुरंधर का फर्स्ट लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के 40वें जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) का फर्स्ट लुक टीज़र जारी किया। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और वह अभिनेत्री सारा अर्जुन (Sara Arjun) के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जिसकी झलक प्रोमो वीडियो में देखी जा सकती है।

रणवीर सिंह के बर्थडे पर दिया सरप्राइज

सारा अर्जुन के बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं गया है लेकिन जितने भी सीन रिवील हुए हैं उनको देखकर ऐसा लग रहा कि वो रणवीर के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं टीजर रिलीज होते ही, फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। दोनों में 20 साल का अंतर है। सारा 20 साल की हैं जबकि रणवीर 6 जुलाई को 40 साल के हो चुके हैं। जबकि फिल्म की कहानी और किरदार अभी भी सीक्रेट हैं हम आपको इस उभरती हुई कलाकार के बारे में बताएंगे जिसकी खूबसूरती देखकर सोशल मीडिया भी उनकी फैन हो गई है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar First Look: 'धुरंधर' का धुआंधार फर्स्ट लुक आउट, रोंगटे खड़े कर देगा Ranveer Singh का घातक अंदाज

सारा अर्जुन कौन हैं?

साल 2005 में जन्मी सारा अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। वह चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई हिंदी और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सारा ने अपना पहला ऐड तब शूट किया जब वह सिर्फ डेढ़ साल की थीं। उन्हें अपने माता-पिता के साथ एक मॉल में देखा गया था जब उन्हें ये ऑफर मिला था।

View this post on Instagram

A post shared by Rajkumar Sara Arjun (@rajkumar_sara_arjun)

इसके बाद उन्होंने लगभग 100 विज्ञापनों में काम किया, जिसमें मैकडॉनल्ड्स का विज्ञापन भी शामिल है। साल 2011 में, सारा ने तमिल फिल्म, देइवा थिरुमगल (Deiva Thirumagal) में अभिनय किया था। इसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार भी जीता। इसके बाद उन्होंने एक थी डायन, जय हो, जज्बा, सैवम, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, सांड की आंख, अजीब दास्तां जैसी कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया।

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

इसके अलावा उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय बच्चन के बचपन का रोल नंदिनी निभाया था जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। धुरंधर का निर्देशन उरी फेम आदित्य धर ने किया है। यह 5 दिसंबर, 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। रणवीर और सारा के अलावा, धुरंधर में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: सच्ची घटना पर बनी है Ranveer Singh की 'धुरंधर', भारत के सीक्रेट मिशन की इनसाइड स्टोरी?