Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं अमर सिंह चमकीला, जिनकी हत्या का आज तक नहीं सुलझा रहस्य? अब नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 30 May 2023 09:28 PM (IST)

    Who Is punjabi Singer Amar Singh Chamkila अमर सिंह चमकीला पंजाब के हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट थे। चमकीला की हत्या 8 मार्च 1988 को उनकी हत्या कर दी गई। वहीं अब इस मशहूर सिंगर के जीवन पर फिल्म बन रही है जिसका नाम ‘चमकीला‘ है।

    Hero Image
    Photo Credit: Amar Singh Chamkila Photo From jisingh_0011 Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Who Is punjabi Singer Amar Singh Chamkila: पंजाब के ओरिजनल रॉकस्टार कहे जाने वाले सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। कम उम्र में फेमस होना और फिर दर्दनाक मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। अमर सिंह चमकीला की की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म प्रोड्यूसर और निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला के जीवन पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'चमकीला' है। इस फिल्म का टीजर आज यानी 30 मई को रिलीज कर दिया गया है। टीजर में अमर सिंह के किरदार में दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन थे अमर सिंह चमकीला?

    20 साल की उम्र पंजाब के रॉकस्टार बन गए थे अमर सिंह

    अमर सिंह चमकीला वो पंजाबी सिंगर थे, जिन्होंने महज 20 साल की उम्र में अपने गानों से धूम मचा दी थी। बेहद कम ही समय में चमकीला ने अपने शानदार गानों की बदौलत दुनिया का दिल जीत लिया था। अपने करियर में अमर सिंह ने कई हिट गाने दिए थे। अमर सिंह फोक सिंगर थे।

    उनके अपने छोटे से करियर में वो तरक्की पाई, जिसे पाने में लोगों की उम्र बीत जाती है। आपको बता दें कि चमकीला के गानों ने उस दौर में हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग का रिकॉर्ड बना डाला था। उनके गानों को आज भी पंजाब में काफी पसंद किया जाता है।

    27 साल की उम्र में कर दिया गया था कत्ल

    चमकीला का जन्म 1960 में पंजाब में हुआ था, लेकिन महज 27 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। 8 मार्च, 1988 के दिन कुछ अज्ञात हमलावरों ने अमर सिंह चमकीला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। अमर सिंह के साथ उस वक्त उनकी पत्नी अमरजोत और उनके बैंड के दो लोग भी थे, जिनकी भी हत्या कर दी थी।

    बता दें कि चमकीला मेहसमपुर, पंजाब में परफॉर्मेंस के लिए आ रहे थे। तभी तकरीबन 2 बजे अपनी गाड़ी से रवाना हुए थे, लेकिन अपनी गाड़ी से बाहद निकलते ही उन पर लगातार फाइरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। चमकीला की हत्या के इतने सालों बाद भी उनके हत्यारों का कोई पता नहीं चला।

    इन गानों से मिली थी सफलता

    अमर सिंह चमकीला के वैसे तो सभी गाने फेमस थे, लेकिन उनके सबसे हिट गानों में पहले 'ललकारे नाल' और भक्ति गीत ‘बाबा तेरा ननकाना' और ‘तलवार मैं कलगीधर दी' शामिल हैं। उन्होंने पॉप्युलर ‘जट दी दुश्मनी' लिखा था, जिसे कई पंजाबी कलाकारों ने रिकॉर्ड किया है। चमकीला को उनके पहले रिकॉर्ड किए गए गाने ‘ताकुए ते टाकुआ' के बाद काफी सफलता मिली थी।                                                      

    विवादों में रही थी इम्तियाज की चमकीला

    आपको बता दें कि निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म के टाइटल ‘चमकीला' को लेकर काफी विवाद हुआ था। आपको बात दें कि सिविल जज हरसिमरनजीत सिंह की अदालत ने 21 मार्च को फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। वहीं अब इस फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी।