Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीदा रहमान की ननद जिनकी मौत की गुत्थी अभी भी है अनसुलझी, Dev Anand के भतीजों पर लगा था हत्या का आरोप

    प्रिया राजवंश का जीवन बेहद दुख में बीता। क्या आपको पता है वहीदा रहमान रिश्ते में दिवंगत एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की भाभी लगती थीं? प्रिया राजवंश की हत्या कर दी गई थी और इसका आरोप देव आनंद के भतीजों पर लगा था। उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन बाद में इनको बेल भी मिल गई थी। ये कैसे हुआ इसकी अभी भी कोई जानकारी नहीं है।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 24 Apr 2025 07:42 PM (IST)
    Hero Image
    प्रिया राजवंश का कर दी गई थी हत्या (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने एक टाइम पर सिल्वर स्क्रीन पर राज किया लेकिन अभी वो फिल्मी पर्द से बहुत दूर हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं प्रिया राजवंश, जिन्होंने 1964 की फिल्म हकीकत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। अभिनेत्री को 1970 की फिल्म हीर रांझा में 'हीर' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस को रियल लाइफ में मिला बहुत दुख

    साल 1964 से 1986 तक,प्रिया राजवंश ने सात फिल्मों में अभिनय किया और हकीकत, हीर रांझा, हंसते ज़ख्म और कुदरत जैसी फिल्मों ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई। उन्होंने राजेश खन्ना, हेमा मालिनी और देव आनंद सहित हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ जाने माने चेहरों के साथ काम किया। लेकिन क्या आपको पता है अक्सर पर्दे पर छाए रहने वाले चेहरे कैमरे के पीछे बिल्कुल अलग जिंदगी जीते हैं। उनकी रील लाइफ उनकी रियल लाइफ से बिल्कुल अलग होती है। ऐसा ही कुछ प्रिया के साथ हुआ, जिनकी हत्या उसके प्रेमी चेतन आनंद के बेटों केतन आनंद और विवेक आनंद ने कर दी थी।

    यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: इस एक्ट्रेस के लिए Dev Anand ने जोखिम में डाल दी थी जान, झील में लगाई थी छलांग

    लंदन से की थी एक्ट्रेस ने पढ़ाई

    प्रिया राजवंश का जन्म शिमला में सुंदर सिंह के घर हुआ था। प्रिया वहीदा रहमान के पति कमलजीत सिंह की बहन थीं। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद प्रिया ने लंदन में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) में दाखिला लिया। ठाकुर रणवीर सिंह ने ही प्रिया को देव आनंद के भाई फिल्म निर्माता चेतन आनंद से मिलवाया था। चेतन अपनी फिल्म हीर रांझा के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे।

    चेतन की पहले भी हो चुकी थी शादी

    चेतन ने ही प्रिया को मुंबई आने के लिए कहा था। प्रिया वापस तो आ गईं लेकिन ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद प्रिया ने हकीकत से अपनी शुरुआत की। चेतन पहले से ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे, लेकिन उनकी शादी में दरार आने लगी। जल्द ही, चेतन अपनी पत्नी उमा आनंद से अलग हो गए। हीर रांझा की शूटिंग खत्म होने तक, चेतन और प्रिया एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे थे।

    इन लोगों पर लगाई गए आरोप

    चेतन आनंद भले ही अपनी पत्नी से अलग हो गए थे, लेकिन दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ था। इसी वजह से प्रिया और चेतन शादी नहीं कर पाए और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। चेतन प्रिया से 16 साल बड़े थे, फिर भी दोनों के बीच प्यार की कोई सीमा नहीं थी। चेतन की पहली शादी से दो बेटे भी थे - केतन आनंद और विवेक आनंद। साल 1997 में चेतन आनंद की मौत हो गई। प्रिया उनके दोनों बेटों के साथ उसी बंगले में रहने लगीं।

    केतन और विवेक आनंद, देव आनंद के भतीजे थे और उन पर प्रिया राजवंश की हत्या का आरोप लगा। इस मामले में उन्हें साल जुलाई 2002 में आजीवन कारावास की सजा मिली। हालांकि उसी साल नवंबर में उन्हें बेल मिल गई।

    यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: राजेश खन्ना नहीं, इस एक्टर संग खूबी जमी थी Mumtaz की जोड़ी, कौन था एक्ट्रेस का लकी मैन?