विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Sana Javed जो बनीं Shoaib Malik की तीसरी बीवी? नवंबर में लिया था पहले पति से तलाक

Published: Sat, 20 Jan 2024 02:19 PM (GMT+05:30)

Who Is Sana Javed सानिया मिर्जा के साथ तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान की ...और पढ़ें

जानिए शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद कौन हैं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जानिए शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद कौन हैं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शोएब मलिक ने की सना जावेद से तीसरा निकाह
  2. शोएब मलिक की सानिया मिर्जा संग तलाक की चल रही थीं खबरें
  3. शोएब मलिक की तीसरी बीवी का है यह दूसरा निकाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Shoaib Malik Third Wife Sana Javed: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने तीसरा निकाह कर लिया है। पिछले कुछ समय से शोएब और उनकी दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के तलाक की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही थीं। सानिया से तलाक की खबरों पर मुहर लगाए बिना शोएब ने तीसरा निकाह करके हर किसी को हैरान कर दिया। 

शोएब मलिक ने तीसरा निकाह पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) से की है। शनिवार को शोएब ने सना के साथ निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी तीसरी बीवी से दुनिया को रूबरू कराया था। वेडिंग पिक्चर्स में कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आया। यही नहीं, सना ने निकाह के तुरंत बाद अपने पति शोएब का सरनेम भी लगा लिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

सोशल मीडिया पर जैसे ही शोएब की शादी की तस्वीरें सामने आईं, हर कोई उनकी तीसरी बीवी सना जावेद के बारे में जानने के लिए बेताब दिखा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सना जावेद कौन हैं...

यह भी पढ़ें- Sania Mirza संग तलाक की खबरों के बीच Shoaib Malik ने इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया तीसरा निकाह, फोटोज आईं सामने

कौन हैं सना जावेद?

30 साल की सना जावेद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह कई पॉपुलर सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में टीवी शो 'शहर-ए-जात' से की थी। इसके बाद वह 'कहानी',  'रोमियो वेड्स हीर', 'रुसवाई', 'डंक' और 'डर खुदा से' जैसे सीरियल्स से नाम किया।

Sana Javed

सना को पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में पॉपुलैरिटी टीवी शो 'ऐ मुश्त-ए-खाक' से मिली थी। इस सीरियल को भारत में काफी पसंद किया गया था। इन दिनों अभिनेत्री टीवी शो 'सुकून' में नजर आ रही हैं। इस डेली सोप में सना को एना के किरदार में बहुत प्यार मिल रहा है।

सिंगर से की थी पहली शादी

शोएब मलिक के प्यार में पड़ने से पहले सना जावेद का दिल सिंगर उमर जसवाल (Umar Jaswal) पर आया था। उमर से सना ने अक्टूबर 2020 में निकाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद कपल ने नवंबर 2023 में तलाक लेकर हमेशा-हमेशा के लिए अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 

यह भी पढ़ें- The Mirza Malik Show: सानिया मिर्जा तलाक की खबरों के बीच पति के लिए 'कुंडी मत खड़काओ राजा' गाती आईं नजर