विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Mirza Malik Show: सानिया मिर्जा तलाक की खबरों के बीच पति के लिए 'कुंडी मत खड़काओ राजा' गाती आईं नजर

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 28 Dec 2022 08:05 PM (GMT+05:30)

The Mirza Malik Show सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की खबरों के बीच अब उनके नए शो ...और पढ़ें

The Mirza Malik Show: सानिया मिर्जा टेनिस प्लेयर है।
The Mirza Malik Show: सानिया मिर्जा टेनिस प्लेयर है।

नई दिल्ली, जेएनएन। The Mirza Malik Show: द मिर्जा मलिक शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों नजर आ रहे है। तलाक की खबरों के बीच अब दोनों का शो टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो गया है। एक एपिसोड में सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक के लिए कुंडी मत खड़काओ राजा गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना नेहा कक्कड़ ने गाया था।

सानिया मिर्जा ने नेहा कक्कड़ का गाना कुंडी मत खड़काओ राजा गाया है

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने नेहा कक्कड़ का गाना कुंडी मत खड़काओ राजा गाया है, जिसे सुनकर शोएब मलिक हंस पड़े। उनके शो द मिर्जा मलिक शो का आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इसे बुधवार को जारी किया गया है। इस एपिसोड में पाकिस्तानी एक्टर हुमायूं सईद भी नजर आ रहे हैं। शोएब मलिक कहते हैं, 'डोर लॉक ना करें, सीधा अंदर आए।' इसपर सानिया गाना गाती है और हंसने लगती हैं। शोएब भी उनके साथ जुड़ जाते हैं। यह गाना अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक का था, जिसे चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया था। इस गाने को हनी सिंह ने भी गाया था।

यह भी पढ़ें: Ram Charan Expensive Watches: RRR फेम राम चरण को महंगी घड़ियों का शौक, 18 लाख से 3 करोड़ की घड़ियों का कलेक्शन

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अलग होने की खबरों पर चुप्पी साध रखी है

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अभी तक अपने अलग होने की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। सानिया मिर्जा को शोएब मलिक से एक बेटा भी है। सानिया मिर्जा टेनिस प्लेयर होने के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट भी देती रहती है।

View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Suicide Updates: मामा का दावा- शीजान खान के संपर्क में आने के बाद भांजी पहनने लगी थी हिजाब

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने लव मैरिज की है 

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने लव मैरिज की है। यह भी कहा जा रहा है कि शोएब मलिक के जीवन में कोई और लड़की आ गई है। इसके चलते दोनों अब अलग हो रहे है। दोनों सोशल मीडिया पर भी कम साथ नजर आ रहे है।