विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27 साल पहले मोहब्बत सिखाने वाली 'आरती' कहां हुईं गुम, एक रिपोर्ट ने बर्बाद किया करियर; टूटा दिल तो छोड़ा बॉलीवुड

Published: Sat, 25 Jul 2026 07:49 PM (IST)

90 के दशक में इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस ने कदम रखा, जिन्होंने अपनी भोली-भाली सूरत से सबका मन मोह ...और पढ़ें

एक झूठी अफवाह के कारण छोड़ा था बॉलीवुड/ फोटो- Instagram

एक झूठी अफवाह के कारण छोड़ा था बॉलीवुड/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 और 2000 के दशक में कई ऐसे चेहरों ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा, जिन्हें पहली ही फिल्म से रातों-रात बेपनाह शोहरत मिली। उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं, लेकिन महज कुछ फिल्मों के बाद ही वे न सिर्फ बड़े पर्दे से, बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध से भी अचानक गायब हो गए।

वे कहां गए और अब अपनी जिंदगी में क्या कर रहे हैं, इस बारे में कोई नहीं जानता। बॉलीवुड से पूरी तरह ओझल हो चुके ऐसे ही सितारों में एक नाम 27 साल पहले 'आरती' बनकर सबको 'मोहब्बत' का पाठ पढ़ाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस का भी है, जिन्होंने अपनी सादगी से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि, एक फर्जी खबर और अफवाह की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

आज भी दिलों पर राज करता है एक्ट्रेस का 'मोहब्बत' भरा गीत

90 के दशक की जिस मशहूर एक्ट्रेस का जिक्र हम इस लेख में कर रहे हैं, वह संजय कपूर के अपोजिट फिल्म 'सिर्फ तुम' में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी मासूमियत और सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में अलका याग्निक और कुमार सानू की सुरीली आवाज में गाया गया गाना 'पहली पहली बार मोहब्बत की है... कुछ न समझ में आए मैं क्या करूं' जबरदस्त हिट हुआ था और आज भी कपल्स का ऑल-टाइम फेवरेट है।

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, अगर नहीं, तो बता दें कि वह कोई और नहीं बल्कि प्रिया गिल (Priya Gill) हैं। प्रिया ने साल 1996 में अरशद वारसी के अपोजिट फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'सिर्फ तुम' और शाह रुख खान के साथ 'जोश' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दीं। उनका फिल्मी करियर काफी उज्ज्वल नजर आ रहा था, लेकिन कहते हैं कि एक बेबुनियाद अफवाह ने उनके दिल को इस कदर तोड़ा कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से ही किनारा कर लिया।

_ - 2026-07-25T194116.028

किस अफवाह की वजह से बॉलीवुड से दूर हुईं प्रिया गिल?

एक फेसबुक पेज के मुताबिक, इंटरनेट पर प्रिया गिल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें वह एक गुरुद्वारे में जमीन पर बैठकर लंगर खाती दिख रही थीं। बिना सच्चाई जाने कुछ लोगों और सोशल मीडिया पेजों ने यह अफवाह फैला दी कि बॉलीवुड की यह बड़ी एक्ट्रेस अब पाई-पाई और दाने-दाने की मोहताज हो चुकी है।

इन झूठी अफवाहों ने प्रिया गिल को अंदर तक आहत कर दिया। बाद में यह बात साफ हुई कि वह केवल वहां सेवा करने और बच्चों को खाना खिलाने गई थीं। हालांकि, इस मनगढ़ंत विवाद और झूठी खबरों के बाद उन्होंने मीडिया और लाइमलाइट से पूरी तरह दूरी बना ली।

Screenshot 2026-07-25 194310

उसूलों से समझौता न करना भी बनी वजह

केवल यही एक वजह नहीं थी, कहा जाता है कि प्रिया गिल अपने उसूलों की पक्की थीं। वह हिंदी या से भोजपुरी में किसी भी तरह के बोल्ड या इंटीमेट सीन्स देने के सख्त खिलाफ थीं। जब इंडस्ट्री  के तौर-तरीके बदलने लगे, तो उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय बॉलीवुड को अलविदा कहना ही बेहतर समझा।

समय-समय पर इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया गिल अब विदेश में सेटल हो चुकी हैं और अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश और सफल जीवन जी रही हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 'भैरवी' थी, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- पहली बार की मोहब्बत को बयां करता है यह गाना, अलका और कुमार सानू ने दी आवाज; आज भी क्लासिक है सॉन्ग

यह भी पढ़ें- खूबसूरती में दी Aishwarya Rai को टक्कर, जड़ा था Shah Rukh Khan को थप्पड़; कहां गुमनाम हुईं ये मासूम हीरोइन?