विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूबसूरती में दी Aishwarya Rai को टक्कर, जड़ा था Shah Rukh Khan को थप्पड़; कहां गुमनाम हुईं ये मासूम हीरोइन?

Published: Sat, 23 May 2026 04:29 PM (IST)

90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखते ही छा जाने वाली और खूबसूरती में ऐश्वर्या राय को टक्कर देने वाली ये हसीना आज इंडस्ट्री में गायब हो चुकी हैं।

कहां गुमनाम हुईं 90 की ये खूबसूरत एक्ट्रेस / फोटो- Instagram

कहां गुमनाम हुईं 90 की ये खूबसूरत एक्ट्रेस / फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी हसीना आई थी, जिन्होंने आते ही स्क्रीन पर अपनी खूबसूरती से सभी के दिलों की धड़कने बढ़ा दी थी। जिनकी आवाज से लेकर आंखों तक में मासूमियत झलकती थी। इस खूबसूरत हसीना को इंडस्ट्री में लेकर आए थे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन।

90 के दशक में अपने गुड लुक्स से ऐश्वर्या राय को टक्कर देने वाली और सबके सामने सेट पर शाह रुख जैसे सुपरस्टार को थप्पड़ जड़ने वाली कौन थीं वह हसीना, जो आज हो चुकी हैं गुमनाम, आपको बताते हैं।

अमिताभ बच्चन की फिल्म से की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

जिस एक्ट्रेस का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री प्रिया गिल ( Priya Gill)हैं, जो फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही ओवरनाइट सेंसेशन बन गई थीं। प्रिया ने साल 1996 में अरशद वारसी और चंद्रचूड़ के अपोजिट फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस में बनी थी। पहली ही फिल्म से प्रिया ने अपने चार्म से लोगो का ध्यान खींच लिया था।

हालांकि, वह एक बेहतरीन अदाकारा हैं, इस बात को लोगों ने 'सिर्फ तुम' में नोटिस किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने एक सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाया था। 'सिर्फ तुम' में संजय कपूर और प्रिया की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था गया। इस फिल्म के गाने, स्टोरी लाइन और प्रिया की मासूमियत ने उन्हें 90 और 2000 के दशक की एक बड़ी हीरोइन बनने में काफी मदद की।

यह भी पढ़ें- 69 साल पहले आया Mukesh का गाना, बेटे के बिछड़ने के गम में लिखा गीत; रोमांटिक सॉन्ग समझकर गाते हैं लोग

where is famous actress priya gill  (1)

ऐश्वर्या राय से कैसे शुरू हुई थी तुलना?

'सिर्फ तुम' के बाद प्रिया गिल को शाह रुख खान के अपोजिट फिल्म 'जोश' ऑफर हुईं, जिसमें ऐश्वर्या राय ने किंग की बहन का किरदार अदा किया तह। इस फिल्म में प्रिया की अपीरियंस ने आग में घी का काम किया और लोगों ने खूबसूरती में उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से करनी शुरू कर दी। इस फिल्म में प्रिया को शाह रुख खान की गर्लफ्रेंड के रूप में कास्ट किया गया था। एक बार प्रिया ने सेट पर किंग खान को जोरदार तमाचा मार दिया था, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था।

शाह रुख खान ने बोली थी ये बात

प्रिया ने लहरे टीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि जोश के एक गाने में उन्हें शाह रुख को थप्पड़ मारना था, लेकिन वह ऐसा करने से बहुत ही घबरा रही थीं। निर्देशक मंसूर उन्हें बार-बार कह रहे थे कि ऐसे मारों जैसे गर्लफ्रेंड गुस्सा होती है, लेकिन एक्ट्रेस की हिम्मत नहीं हो रही थी। वह ओके बोल रही थी। उधर शाह रुख ने भी प्रिया को कहा 'मुझे मारो' जिसके बाद उन्होंने किंग खान को इतना जोरदार तमाचा जड़ दिया कि पूरा सेट साइलेंट हो गया था।

where is famous actress priya gill  (2)

साल 2006 में इंडस्ट्री को कह दिया था अलविदा

प्रिया को जहां करियर की शुरुआत अच्छी हुई, तो वहीं एक समय ऐसा भी आया कि बड़ी एक्ट्रेस होने के बावजूद वह एक हिट के लिए तरस गई, जिसका असर उनके करियर पर पड़ने लगा। लगातार फिल्मों की फेलियर के बाद साल 2006 में प्रिया ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और खुद को लाइमलाइट से बिल्कुल दूर कर लिया। दो दशक तक उन्होंने खुद को लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रखा और अपनी प्राइवेट लाइफ जी। रिपोर्ट्स की मानें तो वह डेनमार्क में सैटल हो चुकी हैं और वहां पर पति के साथ बॉलीवुड से दूर एक अच्छी जिंदगी जी रही हैं।

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan ने 'होम फ्रॉम वर्क' वाले वायरल मीम पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं पार्लियामेंट जा रहा था और...'