नवरात्रि में जिनके भक्ति गीत से सजता है घर, पंजाबी लहजे में हिट हुए मां के भजन... कहां हैं लखबीर सिंह लक्खा?
माता रानी के भजन गाकर मशहूर हुए गायक लखबीर सिंह लक्खा (Lakhbir Singh Lakha) अब कहां और क्या कर रहे हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं...

कहां हैं भक्ति गीत गाने वाले लखबीर सिंह लक्खा। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब (AI)
HighLights
नवरात्रि में खूब बजते हैं लखबीर सिंह लक्खा के गीत
14 की उम्र में गुरुद्वारे में लक्खा ने गाया था गीत
भजनों के बेताज बादशाह बने लखबीर सिंह लक्खा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के दिनों में घर-घर में भक्ति गीत और भजनों के साथ सुबह की शुरुआत होती है। इस दौरान जिनके सबसे ज्यादा भक्ति गीत बजते हैं, वो हैं लखबीर सिंह लक्खा (Lakhbir Singh Lakha)। उन्होंने ऊंचे सुर में माता रानी के इतने कल्ट गीत आए हैं, जिसके चलते उन्हें भजनों का बेताज बादशाह कहा जाता है।
घर, मंदिर, जागरण हो या फिर कीर्तन... लखबीर सिंह लक्खा के माता रानी के ऊपर गाए गए भक्ति गीत जरूर गूंजते हैं। 'बिगड़ी मेरी बना दे' (Bigdi Meri Bana De) से लेकर 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' (Pyara Saja Hai Tera Dwar Bhawani) तक, पंजाबी लहजे में माता रानी के गाने गाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
14 की उम्र में शुरू की थी गायिकी
लखबीर सिंह लक्खा ने सिर्फ माता रानी के गाने नहीं गाए। उन्होंने भगवान शिव, हनुमान, श्रीकृष्ण और खाटू श्याम समेत कई देवी-देवताओं पर गीत गाए हैं। आपको शायद ही मालूम हो कि उन्होंने महज 14 साल की उम्र में ही भक्ति गीत गाने शुरू कर दिए थे।
गुरुद्वारे-मंदिरों में गाते थे 'लक्खा'
25 अगस्त 1950 को पंजाब में जन्मे लखबीर सिंह लक्खा की परवरिश झारखंड के जमशेदपुर में हुई थी। यहीं उनके भक्ति गीत का सफर शुरू हुआ था। वह सिर्फ 14 साल के थे, जब उन्होंने जमशेदपुर के एक गुरुद्वारे में शबद कीर्तन गाया था। वह स्कूल के दिनों में मंदिरों में भजन गाया करते थे। उन्होंने गायिकी का कोई गुण नहीं सीखा था।

टर्बन के ऊपर बांधते थे माता रानी की चुनरी
एक बार 'लक्खा' ने बताया था कि उन्होंने प्रोफेशनल सिंगिंग करियर झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर से की थी। इसके बाद उन्होंने आइकॉनिक भक्ति गीतों की लाइन लगा दी जो आज भी घर-घर में बजते हैं। उन्होंने टर्बन के ऊपर माता रानी की चुनरी लपेटकर माता रानी के भक्ति गीत गाकर लोगों का दिल जीता।
लक्खा के सबसे मशहूर भक्ति गीत-
- बिगड़ी मेरी बना दे
- प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
- राम न मिलेंगे हनुमान के बिना
- आई है शिवरात्रि
- हनुमान जब चले
- मइया का चोला है
- चलो अमरनाथ
आज कहां हैं लखबीर सिंह लक्खा?
लखबीर सिंह लक्खा भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हों, लेकिन वह गायिकी में आज भी सक्रिय हैं। वह अब भी भजन गा रहे हैं और नए भजन बना रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अपनी गायिकी के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वह मुंबई में रहते हैं। वह नए भजन बना रहे हैं और लाइव परफॉर्मेंस भी कर रहे हैं।
