विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 सालों से नवरात्र में गूंज रहा है पुराना भजन, पंजाबी सिंगर की 'बुलंद' आवाज में है अमर भक्ति गीत

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:34 AM (IST)

एक मशहूर पंजाबी सिंगर द्वारा 30 साल पहले कल्ट माता का भजन गाया गया था, जो आज भी नवरात्र में सुना जाता है।

नवरात्र स्पेशल भजन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

नवरात्र स्पेशल भजन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. आज भी कल्ट माना जाता है भजन

  2. इस पंजाबी सिंगर ने गाया है गीत

  3. 30 साल पहले रिलीज हुआ था भक्ति गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। मां शेरावाली के समर्पित साल के ये 9 दिन बेहद खास और अहम माने जाते हैं। इस वजह से सिनेमा जगत के इतिहास में माता के भजनों का काफी चलन देखने को मिलता है।

इस आधार पर आज हम आपको एक ऐसे भक्ति गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 30 साल पहले रिलीज किया गया था और आज भी नवरात्र के दिनों में ये गाना काफी बजता है। इस माता भजन को एक मशहूर पंजाबी सिंगर ने अपनी बुलंद आवाज में गाकर अमर किया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं- 

30 सालों से अमर है माता भजन

माता भजन और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। मोहम्मद रफी साहब से लेकर सोनू निगम तक तमाम गायकों ने सिनेमा के माता भजनों को गाया है। लेकिन माता भजन के मामले में इन सबसे आगे अगर कोई रहा है, तो वह मशहूर पंजाबी गायक लखबीर सिंह लक्खा (Lakhbir Singh Lakkha) रहे हैं, जिन्होंने माता रानी के गीतों को आकर लोकप्रियता हासिल की है। 

यह भी पढ़ें- नवरात्रों में खूब सुना जाता Sonu Nigam का माता भजन, 27 साल पहले हुआ था रिलीज अक्षय कुमार का ये सॉन्ग

Aate Hain Har Saal Naurate Mata Ke (1)

साल 1996 में लखबीर सिंह लक्खा ने आते है हर साल नौरात्रे माते के... (Aate Hain Har Saal Naurate Mata Ke) भक्ति गीत गाया था, जिसको टी-सीरीज की माता-भजन म्यूजिक एल्बम मैया का चोला के अंतर्गत रिलीज किया गया था। पिछले तीन दशकों से लखबीर सिंह लक्खा का ये माता भजन हर नवरात्रि में गूंजता हुआ सुनाई देता है और श्रोतागण इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 

आते है हर साल नौरात्रे माते के... गीत की खासियत ये है कि इस माता भजन में मां दुर्गा के नौ रूपों के हर दिन की विशेषता और महत्व का गुणगान किया गया है। जिसका आधार ये है कि अगर जिस किसी भी को नवरात्र के बारे में नहीं पता है, वह इस भजन को सुनकर आसानी से इन पवित्र नौ दिनों की वैल्यू समझ सकता है। 

90s का कल्ट भजन

जो लोग 90 के दशक के गानों को सुनना पसंद करते हैं, वह लखबीर सिंह लक्खा द्वारा गाए गए माता के भजनों की अहमियत को भी समझ सकता है। बचपन से लेकर अब तक हर नवरात्र में इस पंजाबी सिंगर के भक्ति गीत घर-घर बजते सुनाई देते आए हैं। 

यह भी पढ़ें- नवरात्र में मन के विकारों पर विजय का संकल्प, अभिनेता विशाल जेठवा और अनंत जोशी की क्या है राय?