नवरात्रों में खूब सुना जाता Sonu Nigam का माता भजन, 27 साल पहले हुआ था रिलीज अक्षय कुमार का ये सॉन्ग
गायक सोनू निगम ने हिंदी सिनेमा की फिल्मों के अलावा कई शानदार माता भजन को भी अपनी मधुर आवाज दी है।

सोनू निगम का माता भजन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
27 साल पहले रिलीज हुआ था ये भजन
सोनू निगम ने गाया था ये माता भजन
अक्षय कुमार की फिल्म से रखता है नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च यानी गुरुवार से हो रही है। मां शेरावली के इन पावन दिनों के दौरान माता के भक्त भजन सुनना पसंद करते हैं। माता के भजनों की गूंज आपको इन 9 दिनों में हर तरफ सुनने को मिलेगी।
इस आधार पर आज हम आपको गायक सोनू निगम के एक लोकप्रिय माता भजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 27 साल पहले रिलीज किया गया था। खास बात ये है कि ये माता भजन सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक सुपरहिट फिल्म से नाता रखता है और नवरात्रों में खूब सुन जाता है।
सुपरहिट है सोनू निगम का ये माता भजन
बतौर गायक सोनू निगम तीन दशक से ज्यादा लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गीत को गाया है। साथ ही कई सारे माता भजन भी सोनू ने गाए हैं। जिस भजन के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, वह अक्षय कुमार की फिल्म आरजू से ताल्लुक रखता है, जिसे 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। गाने के बोले हैं- जय माता दी... (Jai Mata Di)।
यह भी पढ़ें- 'भोजपुरी लोकगीत' से बना गोविंदा का ये आइकोनिक गाना, Sonu Nigam की आवाज ने बनाया इसे कल्ट क्लासिक
-1773832125826.jpg)
अक्षय कुमार पर फिल्माया गया आरजू फिल्म का ये माता भजन आज भी श्रोताओं को दिलों को सुकून पहुंचाता है और बेस्ट नवरात्रि भजन में से एक माना जाता है। अगर आप कभी भी वैष्णों देवी या अन्य किसी माता के मंदिर में जाएंगे, तो ये भजन आप में ऊर्जा भर देगा।

गौर किया जाए आरजू के जय माता दी गाने की तरफ तो इसे सोनू निगम ने गाया है, जबकि इसके संगीतकार अनु मलिक हैं और आनंद बक्शी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। ये भजन माता वैष्णों देवी की यात्रा के दौरान फिल्माया गया है, जिसमें अक्षय कुमार त्रिकुटा पर्वत पर चढ़ाई करते हुए नजर आते हैं।
यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
आरजू का जय माता दी सॉन्ग यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है। अब इस गीत को 88 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 483k लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनू निगम का ये माता भजन कितना लोकप्रिय है।
