सोनू निगम की मखमली आवाज पर झूमेगा शहर: बरेली में लाइव कॉन्सर्ट आज; स्टेडियम में सजेगी सुरों की महफिल
सोनू निगम आज बरेली के परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में "इवेंट ऑफ द डिकेड" लाइव कॉन्सर्ट में पहली बार ...और पढ़ें

सोनू निगम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बरेली। शहरवासियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। शनिवार को सुरों के सम्राट सोनू निगम की मखमली आवाज का जादू शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर देगा। परसाखेड़ा स्थित मैदान में देश के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम लाइव कान्सर्ट “इवेंट आफ द डिकेड” के साथ पहली बार प्रस्तुति देंगे।
यह बरेली में उनका पहला बड़े स्तर का लाइव शो होगा, जिसे लेकर पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। युवा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने उत्साह को बयां करते दिख रहे हैं।
परसाखेड़ा स्थित स्टेडियम में शाम 7:30 बजे सजेगी सुरों की महफिल
अलग-अलग भाषाओं और शैलियों में अपनी गायकी का जादू बिखेरने वाले सोनू निगम रोमांटिक गीतों से लेकर भक्ति संगीत, गजल और सूफी रचनाओं तक से लोगों को दिलों पर राज कर रहे हैं। कई शहरों के हजारों संगीत प्रेमी इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो शनिवार को पूरा होगा।
संगीत प्रेमियों में कान्सर्ट को लेकर उत्साह, चाहने वाले का लगेगा तांता
बाल्यूम इंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से व नरिश के सहयोग से यह लाइव शो परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इसमें दैनिक जागरण मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। पिछले करीब दो माह से कान्सर्ट की घोषणा के बाद से ही बरेली ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।
दर्शक क्वालिटी लाइव एंटरटेनमेंट के लिए पूरी तरह तैयार
बरेली के दर्शक क्वालिटी लाइव एंटरटेनमेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे बड़े आयोजनों का प्रभाव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहता। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है जैसे होटल,परिवहन, रेस्टोरेंट और अन्य स्थानीय व्यवसाय। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की मेजबानी से शहर की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है और भविष्य में और बड़े आयोजनों के लिए रास्ते खुलते हैं।
