विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑपरेशन बेड पर मरने की हालत में थी पत्नी, एक आदमी ने सतीश शाह से कर दी चुटकुले की डिमांड; खौला था एक्टर का खून

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:04 PM (IST)

कभी-कभी कॉमेडियन्स को ऐसी परिस्थिति से गुजरना पड़ता है, जो उनका दिल तोड़ देता है। सतीश शाह के साथ अस्पताल ...और पढ़ें

सतीश शाह से जब अस्पताल में आदमी ने की थी अजीब डिमांड/ फोटो- इंस्टाग्राम

सतीश शाह से जब अस्पताल में आदमी ने की थी अजीब डिमांड/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ऑपरेशन बेड पर सीरियस कंडीशन में थी पत्नी 

  2. आदमी ने अस्पताल में ही कर दी थी चुटकुले की डिमांड 

  3. सतीश शाह का कॉमेडियन होने पर जब छलका था दर्द 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कई बार सितारों की परेशानियों को किसी आम आदमी के लिए समझना मुश्किल होता है। खासतौर पर तब जब वो एक्टर कॉमेडियन हो। ऑफस्क्रीन भी जब लोग अपने फेवरेट कॉमेडियन से मिलते हैं, तो वह उनकी परिस्थितियों को समझने की बजाय कॉमेडी करने की उम्मीद करता है।

कुछ ऐसा ही सालो पहले दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के साथ भी हुआ था, जिनके पास अस्पताल में एक आदमी ने आकर उसे चुटकुले सुनाने की डिमांड की थी। क्या है सतीश शाह से जुड़ा ये पूरा किस्सा, नीचे आर्टिकल में पढ़ें डिटेल।

ऑपरेशन थिएटर में थी सतीश शाह की पत्नी

सतीश शा ने न्यूज 18 के साथ एक पुरानी बातचीत में दुखद घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, "मेरी पत्नी  मधु शाह शादी के तीन महीने बाद ही बहुत ही सीरियस कंडीशन से गुजर रही थी और उसका ऑपरेशन चल रहा था। मैं अस्पाल की बाहरी कुर्सी पर बैठा था और प्रार्थना कर रहा था कि मेरी पत्नी जल्दी ठीक हो जाए। तभी एक आदमी मेरे पास आया और बोला आप उदास होते हो तो अच्छे नहीं लगते। तो आप मुझे एक चुटकुला ही क्यों नहीं सुना देते हो।"

Untitled design - 2026-10-30T165726.186

आदमी को पंच मारना चाहते थे सतीश शह

सतीश शाह ने उस दुखद घटना का जिक्र करते हुए और फैंस की जगह देखे बिना डिमांड करने पर अभिनेता ने कहा, "मेरा सच में उस वक्त मन बस यही कर रहा था कि मैं उस आदमी को एक घूंसे में नॉक आउट कर दूं, लेकिन मैंने किसी भी तरह से अपना गुस्सा काबू किया और वहां से चला गया।"

सतीश शाह ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बिना सिचुएशन देखकर आपसे कुछ भी उम्मीद करने लगते हैं। वो अक्सर आपके ऑनस्क्रीन कॉमेडी किरदार को देखकर ये ही मान लेते हैं कि आप रियल लाइफ में भी कॉमेडियन हो। वह आपकी पर्सनैलिटी के बाकी पहलू को नहीं पहचानते और न ही कोशिश करते हैं।

Untitled design - 2026-10-30T165935.402

पर्दे पर हमेशा सबको हंसाते रहे सतीश शाह

74 साल की उम्र में साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहने वाले अभिनेता सतीश शाह ने करियर की शुरुआत साल 1976 में फिल्म बोंगा के साथ की थी। इसके बाद वह अरविंद देसाई की अजीब दास्तां, गमन, उमराव जान, शक्ति, जाने भी दो यारो, पुराना मंदिर, मैं बलवान और अमृत जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आए।

सतीश शाह की आखिरी फिल्म पर्दे पर अजय देवगन और तमन्ना भाटिया स्टारर हमशक्ल थी। न तो ये फिल्म समीक्षको को पसंद आई और न ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखा पाई। सतीश शाह ने टीवी पर सबसे कल्ट शो साराभाई वर्सेज साराभाई भी दिया।

यह भी पढ़ें- 42 साल पहले आया Doordarshan का पहला सुपरहिट सीरियल, फिल्मों पर पड़ा था भारी; विदेशों में भी हुआ था मशहूर

यह भी पढ़ें- Satish Shah को किया गया 'पद्मश्री' से सम्मानित, अनुपमा एक्ट्रेस हुईं भावुक; 'साराभाई' एक्टर ने भी दी श्रद्धांजलि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।