विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब रेखा ने माना विनोद मेहरा उनके 'बहुत करीब थे', एक्ट्रेस ने सीक्रेट मैरिज की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 23 Jul 2023 03:35 PM (IST)

Rekha-Vinod Mehra रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की वह अभिनेत्री रही हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा सुर्खियां हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ ...और पढ़ें

File Photo of Rekha and Vinod Mehra from Film Ghar
File Photo of Rekha and Vinod Mehra from Film Ghar

HighLights

  1. रेखा और विनोद मेहरा की लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ कहा गया
  2. दोनों के सीक्रेट शादी करने के थे चर्चे
  3. सालों पहले रेखा ने इस राज से उठाया था पर्दा कि शादी की अफवाह का सच क्या है

नई दिल्ली, जेएनएन। कितनी लव स्टोरीज होती हैं, जिनका जिक्र इतिहास के पन्नों में कहीं सिमट कर रह जाता है, जबकि कुछ प्रेम कहानियां हमेशा के लिए अमर हो जाती हैं। आज भी बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कही जाने वालीं रेखा (Rekha) की अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से प्रेम कहानी के बारे में सभी जानते हैं। मगर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के साथ उनकी शादी आज भी गुत्थी बनी हुई है।

रेखा वह शख्सियत हैं, जिनकी जिंदगी ऊपर से जितनी हसीन, अंदर से उतनी ही उथल-पुथल रही है। न पिता का प्यार मिला, न बचपन को ठीक से जीने का मौका। परिवार का सुख न पाने वाली रेखा ने जब अपनी फैमिली शुरू करने का सपना देखा कि उनका भी पति हो, बच्चे हों...तो यह भी पूरा न हो सका। प्यार के लिए तरसीं, फिर भी कैमरे के लिए चेहरे पर मुस्कान बिखेरे सामने आती रहीं।

विनोद मेहरा से सीक्रेट शादी की रही चर्चा

रेखा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहीं। अमिताभ बच्चन का किस्सा फीका पड़ने लगा, तो विनोद मेहरा के साथ अफेयर और सीक्रेट मैरिज के चर्चे शुरू हो गए। विनोद से रेखा की शादी हमेशा सवालों के घेरे में ही छिपी रही। सालों पहले रेखा ने इस पर चुप्पी तोड़ी थी और चार दशक पुराने सच से पर्दा उठाया था।

रेखा ने बताया शादी का सच

साल 2004 में रेखा, सिमी ग्रेवाल के शो Rendezvous with Simi Garewal में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए थे। इसी में उनसे विनोद मेहरा से गुपचुप शादी रचाने का सवाल भी पूछा गया, जिसे सुनते ही वह चौंक गईं। दरअसल, रेखा और विनोद मेहरा की शुरुआत 70 के दशक में हुई थी। 1970 में इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक थी। इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली।

बताया जाता है रेखा और विनोद रिलेशनशिप में थे। 1973 में दोनों ने शादी की थी। लेकिन इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया। ऐसे में जब रेखा से विनोद से शादी का सवाल पूछा गया, तो वह हक्की-बक्की रह गईं। सिमी ग्रेवाल के शो में पूछे गए इस सवाल पर उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। रेखा ने कहा,''कोई भी कुछ भी बोल सकता है। मेरे लिए ये जरूरी नहीं है, इसलिए मैं इस पर कुछ भी कहना नहीं चाहूंगी। वो हमेशा मेरे शुभचिंतक रहे और वो मेरे बहुत बहुत करीब थे।''

बिजनेस मैन से की थी शादी

रेखा के अमिताभ बच्चन के साथ अफेयर के उन दिनों खूब चर्चे रहे। विनोद मेहरा के साथ सीक्रेट मैरिज की खबरों से भी उनकी पर्सनल लाइफ खूब लाइमलाइट में आई थी। दावा किया जाता है कि जब विनोद खन्ना, रेखा को घर ले आए, तो उनकी मां ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया और रेखा को खूब बेइज्जत किया।

तमाम उथल-पुथल के बाद रेखा ने आखिरकार 1990 में बिजनस मैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। बताया जाता है कि मुकेश डिप्रेशन से जूझ रहे थे और रेखा को इसकी जानकारी नहीं थी। शादी के कुछ महीनों के बाद रेखा जब लंदन में थीं, तब मुकेश ने सुसाइड कर लिया था। वह अपने पीछे एक नोट छोड़ गए थे, जिसमें लिखा था, 'किसी को दोष मत देना।'