Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजेश खन्ना ने जब जलन में संजीव कुमार को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, ये एक्ट्रेस बनी थी वजह

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। हालांकि इससे पहले उनका नाम एक और अभिनेत्री से जुड़ा था। दोनों ने सालों तक एक- दूसरे को डेट किया था लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। जिनकी वजह से राजेश खन्ना संजीव कुमार से चिढ़ बैठे थे।

    By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Wed, 27 Mar 2024 09:44 PM (IST)
    Hero Image
    जब राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को जड़ दिया था थप्पड़, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजेश खन्ना और संजीव कुमार के अनबन के कई किस्से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुनने को मिल जाते हैं। दोनों ही अपने दौर के सुपरस्टार रहे थे। औधे में न तो राजेश खन्ना कम थे और न ही संजीव कुमार। ऐसे में एक बार राजेश खन्ना, संजीव कुमार को लेकर इतने आग बबूला हो गए थे कि उन्हें चांटा मार दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजेश खन्ना के इस बौखलाहट के पीछे वजह एक एक्ट्रेस थीं, जिनके साथ काका का रिश्ता रह चुका था। राजेश खन्ना को जब पता चला कि संजीव कुमार उस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें- संजीव कुमार की तारीफ करने पर जब सलीम खान से खफा हो गए थे राजेश खन्ना, बंद कर दी बातचीत

    इस अभिनेत्री से शादी करना चाहते थे राजेश खन्ना

    राजेश खन्ना ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी, लेकिन इससे पहले उनका अफेयर एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के साथ रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू ने सात सालों तक एक साथ, लेकिन जब शादी करने की बारी आई, तो अंजू महेंद्रू ने काका का ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद दोनों अलग हो गए।

    संजीव कुमार से क्यों चिढ़े राजेश खन्ना ?

    राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का नाम संजीव कुमार से जुड़ा। हालांकि, ये सिर्फ एक अफवाह थी, लेकिन काका ने इसे सच मान लिया और मन ही मन संजीव कुमार के लिए नफरत भर ली। अंजू महेंद्रू ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में संजीव कुमार और राजेश खन्ना को लेकर बात की थी और थप्पड़ वाले किस्से के बारे में बताया था।

    सालों बाद काका को मिला मौका

    संजीव कुमार को अंजू महेंद्रू की मां भाई मानती थीं और उन्हें राखी भी बांधती थीं। ऐसे में अंजू महेंद्रू , संजीव कुमार को सिर्फ अपनी मां के भाई की तरह देखती थीं, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी। हालांकि, इस सब से परे राजेश खन्ना, संजीव कुमार से चिढ़े बैठे थे। जब सालों बाद काका को संजीव कुमार के साथ काम करने का मौका मिला, तो उन्होंने अपने मन की भड़ास निकाल दी।

    यह भी पढ़ें- शर्मिला टैगोर के बिना ही राजेश खन्ना ने की थी 'मेरे सपनों की रानी' की शूटिंग, जानें- फिर कैसे पूरा था गाना

    संजीव कुमार को मारा चांटा

    राजेश खन्ना और संजीव कुमार को फिल्म में साथ काम करने के दौरान एक सीन शूट करना था, जिसमें काका को उन्हें थप्पड़ मारना था। सालों से जलन की आग में जल रहे राजेश खन्ना ने मौके का फायदा उठाया और संजीव कुमार को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।