अनुष्का शर्मा कहती रहीं फिर भी ऑस्कर्स में लिया गया ग़लत फ़िल्म का नाम
अनुष्का शर्मा वहीं स्टेज पर मौजूद थी और हमें भी नहीं दिखाई दी पर जब अनुष्का ने खुद एक तस्वीर शेयर की तो हम तो चौंक ही गए, देखिये आप भी चौंक जाएंगे!
मुंबई। यह तो आप जानते ही है कि हाल ही में हुए ऑस्कर्स अवॉर्ड समारोह में क्या हुआ। बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड की ग़लत घोषणा ने सबको चौंका दिया, हर जगह शों-शां मच गया। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वहीं स्टेज पर मौजूद थीं। वो सबसे कहती रहीं कि नाम ग़लत है मगर उनकी किसी ने नहीं सुनी। हम यह सब पक्के सबूत के साथ कह रहे हैं।
दरअसल, अनुष्का वहां सबको हिंदी में समझा रही थीं और कोई समझ ही नहीं रहा था। hahaha...अनुष्का शर्मा वहीं स्टेज पर मौजूद थीं और हमें भी नहीं दिखाई दीं पर जब अनुष्का ने खुद एक तस्वीर शेयर की तो हम तो चौंक ही गए, देखिये आप भी चौंक जाएंगे!
Yeh log mujhe sun nahin paye, main toh kab se Hindi mein keh rahi thi ki naam galat likha hai #ShashiWasThere 👻 pic.twitter.com/KwZ3PffHtN— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) March 2, 2017
इसे भी पढ़ें- छेड़छाड़ के मामले में फंस चुका है ऑस्कर जीतने वाला ये एक्टर
जी हां, फिल्लौरी की शशि वहीं थी तस्वीर देखी? अनुष्का सच में अपनी फ़िल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। और यह आइडिया तो सच में बहुत अच्छा था... है ना ? फ़िल्म फिल्लौरी की बात की जाए तो इस फ़िल्म में अनुष्का शर्मा के साथ दिलजीत दोसांझ भी हैं और यह फ़िल्म 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। कैसा लगा अनुष्का के प्रमोशन का यह अंदाज़?