Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक नहीं, 12 जॉब से निकाले गए थे Anil Kapoor के पिता, राज कपूर ने दिया था सहारा, सालों बाद बोनी ने किया खुलासा

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 11:08 AM (IST)

    Anil Kapoor के पिता सुरिंदर कपूर कभी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर हुआ करते थे। जब वह मुंबई आए थे तब उनके पास न रहने के लिए छत थी और ना ही नौकरी। उस वक्त पृथ्वीराज कपूर यानी राज कपूर के पिता ने उन्हें सहारा दिया था। हाल ही में बोनी कपूर ने बताया कि कैसे उनके पिता को 12-12 जॉब से निकाला गया था।

    Hero Image
    बोनी कपूर ने पिता के संघर्ष पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor) सिनेमा जगत के जाने-माने प्रोड्यूसर रहे हैं, लेकिन उन्होंने वैसी कामयाबी हासिल नहीं की जैसे उनके बच्चों बोनी कपूर (Boney Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने की है। हाल ही में, बोनी ने अपने पिता के संघर्ष पर बात की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरिंदर कपूर, पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। पेशावर में 10-12 नौकरियां खोने के बाद उनके पिता ने प्रोड्यूसर को मुंबई भेज दिया, ताकि वह पृथ्वीराज के साथ काम कर सके। गलाटा प्लस के साथ बातचीत में बोनी कपूर ने इस बारे में बात की।

    12 जॉब्स से धो बैठे थे हाथ

    बोनी कपूर ने बताया कि आखिर क्यों उनके पिता को नौकरियों से निकाल दिया जाता था। बकौल बोनी,

    मेरे पिता को पृथ्वीराज कपूर बॉम्बे (मुंबई) लाए थे। मेरे दादाजी ने मेरे पिता को पृथ्वीराज जी को सौंप दिया क्योंकि मेरे पिता को लगभग 10-12 नौकरियों से निकाल दिया गया था। उन्हें इस वजह से निकाला गया, क्योंकि वह वर्कर्स का सपोर्ट करने उनके लिए आवाज उठाते थ। 

    यह भी पढ़ें- Mr India की 'टीना' याद है? 37 साल से गुमनामी में जी रहीं एक्ट्रेस, फिल्मों से दूर ऐसे बिता रहीं जिंदगी

    पृथ्वीराज के आउटहाउस में रहता था अनिल का परिवार

    कहा जाता था कि सुरिंदर जब मुंबई आए थे तो वह राज कपूर के गैराज में रहते थे। हालांकि, ये झूठ है। बोनी ने बताया कि वह पृथ्वीराज के आउटहाउस में रहा करते थे। बोनी ने आगे कहा- 

    जब मेरी दादी का निधन हुआ तो अनिल और मैंने फैसला किया कि वह एक्टिंग करेंगे और मैं प्रोडक्शन का जिम्मा संभालूंगा। घर पर भी किसी को तो शो चलाना था। मेरे पिता को दिल से जुड़ी समस्या थी। हम उन्हें स्ट्रेस नहीं देना चाहते थे।

    बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मैदान (Maidaan) को लेकर चर्चा में हैं। अजय देवगन और प्रियामणि स्टारर फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। इसके अलावा वह अनिल कपूर के साथ मिस्टर इंडिया का सीक्वल और नो एंट्री 2 भी लाने जा रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'कॉकरोच' को दारू पिलाकर शूट हुआ था 'मिस्टर इंडिया' में Sridevi का ये आइकॉनिक सीन, किस्सा जान नहीं रुकेगी हंसी