Move to Jagran APP

नेहा धूपिया की नन्हीं परी की एक और झलक देखिए, इस बार पापा अंगद के साथ

नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। इसकी पहली झलक नेहा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके दिखलाई थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 04:20 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 04:20 PM (IST)
नेहा धूपिया की नन्हीं परी की एक और झलक देखिए, इस बार पापा अंगद के साथ

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों जहां एक ओर सितारों का बोलबाला है वहीं, स्टारकिड्स भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। चूंकि, दर्शक अपने पसंदीदा सितारों के बेटे या बेटी की भी तस्वीरों को देखना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले नेहा धूपिया ने नन्हीं परी को जन्म दिया और उनके ससुर ने इस नन्हीं मेहमान की पहली झलक दिखलाई थी। अब एक बार फिर नेहा धूपिया और अंगद बेदी के फैंस के पास उनकी प्यारी क्यूट बेटी की तस्वीर देखने का मौका है। 

दरअसल, नेहा धूपिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी बेटी मेहर और अंगद बेदी नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर एक पिता और बेटी के रिश्ते को खूबसूरती से बया करती है। अंगद अपनी प्यारी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

आपको बता दें कि, नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। इसकी पहली झलक नेहा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके दिखलाई थी। नेहा ने ही अपनी बेटी के नाम के बारे में सबको जानकारी दी थी कि उन्होंने बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। 

यह भी पढ़ें: Double Celebration: प्रियंका- निक और रणवीर-दीपिका के जश्न से जुड़ी सारी अपडेट यहां पढ़िये

इसके बाद नेहा के ससुर बिशन बेदी ने ट्विटर पर मेहर की खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि, तुम प्यारी मेहर, ग्रेंडपैरेंट्स के लिए एक और लाइफ लाइन हो। दोनों मेटर्नल और पेटनर्ल। हम ब्लेस्ड हैं? हां, यह सब गुरू की ही मेहर है। गॉड ब्लेस। इस सफर में स्वागत है। वाहे गुरु की कृपा।

नेहा ने 18 नवंबर को सुबह 11 बजे मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। नेहा लगातार अपनी शादी और इसके बाद प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल, नेहा ने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था और अचानक उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई तो सबको पता चला कि उन्होंने अंगद बेदी से शादी कर ली है। अगर बात करें प्रेगनेंसी की तो नेहा ने उसी प्रकार अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय किया जिस प्रकार करीना कपूर खान और सोहा अली खान ने किया था। नेहा ने प्रेगनेंसी से पहले की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। 

यह भी पढ़ें: Box Office : रजनीकांत- अक्षय कुमार की 2.0 ने दूसरे दिन की इतनी जबरदस्त कमाई


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.