विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivek Oberoi ने Salman Khan और Aishwarya वाले ट्वीट पर मांगी माफ़ी

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Tue, 21 May 2019 09:37 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 01:21 PM (IST)

फिल्म अभिनेता Vivek Oberoi ने सोशल मीडिया पर एक Meme साझा किया थाl जिसमें Salman Khan और Aishwarya Rai Bachchan को लेकर Meme बनाया गया थाl जिसे लेकर बहुत विवाद हुआ हैl

Vivek Oberoi ने Salman Khan और Aishwarya वाले ट्वीट पर मांगी माफ़ी
Vivek Oberoi ने Salman Khan और Aishwarya वाले ट्वीट पर मांगी माफ़ी

नई दिल्ली, जेएनएनl विवेक ओबेरॉय ने Salman Khan और Aishwarya Rai Bachchan को लेकर किये गये विवादित ट्वीट के लिए क्षमा मांग ली है और उन्होंने उनका विवादित ट्वीट हटा दिया हैl गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक Meme साझा किया थाl जिसमें 3 फोटो एक साथ जुड़े हुए हैंl पहले फोटो में Salman Khan और Aishwarya Rai Bachchan नजर आ रहे हैl दूसरे फोटो में Aishwarya Rai Bachchan और Vivek Oberoi नजर आ रहे हैंl वहीं तीसरी फोटो में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या और पति Abhishek Bachchan के साथ नजर आ रहे हैंl खास बात यह है कि यह Meme Pawansingh1985 नामक सोशल मीडिया से विवेक ओबेरॉय ने लिया हैl 

विवेक आनंद ओबेरॉय ने क्षमा मांगते हुए लिखा है,'कई बार जो हमें प्रथम दृष्टया मजाकिया और किसी को दुःख पहुँचाने वाला नहीं लगता हैlवह किसी और के साथ ऐसा होता हुआ नहीं दिख सकताl मैंने मेरे पिछले 10 वर्ष 2000 से अधिक गरीब लडकियों के उत्थान में व्यतीत किये हैl मैं किसी भी महिला के प्रति अनुचित व्यवहार कर ही नहीं सकताl अगर एक भी महिला मेरे द्वारा ट्वीट पर किये गये प्रत्युतर से दुखी हुई है तो यह समय उचित कदम उठाने का हैl मैं उनसे क्षमा मांगता हूं और ट्वीट को डिलीट कर देता हूंl' 

गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय ने एक ट्वीट में मस्ती में रिप्लाई कर दिया था और उस ट्वीट को लेकर बहुत बवाल खड़ा हो गयाl इस फोटो में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की Meme पर ओपिनियन पोल लिखा हुआ हैl वहीं विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या राय की Meme पर Exit Poll लिखा हुआ हैl जबकि अभिषेक बच्चन आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन वाली फोटो पर Result लिखा हुआ हैl

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर लिखा था,’हा हा! रचनात्मक है, कोई राजनीति नहीं खेल रहा, यही जीवन हैl’ गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का पहले सलमान खान और फिर विवेक ओबेरॉय के साथ अफेयर चला है लेकिन बाद में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ विवाह कर लिया और सेटल हो गईl जिसके चलते वह इन तीनों के जीवन से जुड़ी रही हैl अब विवेक ओबेरॉय द्वारा गड़े मुर्दे उखाड़ने के चलते इन तीनों की लाइफ असहज हो सकती हैl हालांकि विवेक ओबेरॉय ने इसे बहुत ही स्पोर्ट्स के साथ लिया हैl ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों Cannes Film Festival 2019 में अपनी खूबसूरती के का जादू बिखेर रही हैl

यह भी पढ़ें: Exit Polls के बहाने Vivek Oberoi ने उड़ाया Salman Khan और Aishwarya Rai Bachchan का मजाक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।