Move to Jagran APP

इस लड़के ने की दिव्यांका त्रिपाठी से Flirting की हद पार, भड़क उठे अदनान सामी और फिर...

अब दिव्यांका आपको होस्टिंग करते हुए दिखाई देंगी और इसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है। लेकिन, शूटिंग के पहले ही दिन दिव्यांका के साथ हुआ कुछ ऐसा कि शो के जज अदनान सामी भड़क उठे।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 01:04 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 04:58 PM (IST)
इस लड़के ने की दिव्यांका त्रिपाठी से Flirting की हद पार, भड़क उठे अदनान सामी और फिर...
इस लड़के ने की दिव्यांका त्रिपाठी से Flirting की हद पार, भड़क उठे अदनान सामी और फिर...

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर में एक नया कदम उठाया है। अपनी बेमिसाल एक्टिंग के बाद अब वो अपना होस्टिंग टैलेंट भी दुनिया को दिखाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉइस' के सीजन 3 को ज्वाइन किया है। जी हां, अब दिव्यांका आपको होस्टिंग करते हुए दिखाई देंगी और इसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है। लेकिन, शूटिंग के पहले ही दिन दिव्यांका के साथ हुआ कुछ ऐसा कि शो के जज अदनान सामी भड़क उठे।

loksabha election banner

दरअसल, शूटिंग के पहले दिन ऑडियंस के बीच मौजूद एक लड़के ने दिव्यांका से Flirting करना शुरू किया। पहले तो काफी देर तक दिव्यांका ने इस लड़के को इग्नोर किया मगर, हद तब हो गई जब ये लड़का स्टेज पर चढ़ने लगा और यह सब देख कर शो के जज अदनान सामी आग बबूला हो गए और उस लड़के पर भड़क उठे। इसके बाद इस लड़के ने अपना रियल चेहरा सबको दिखाया जिसे देखकर मौजूद जनता और खुद दिव्यांका भी हंस पड़ी। ये लड़का कोई और नहीं बल्कि, दिव्यांका के पति विवेक दहिया थे।

यह भी पढ़ें: Box Office Manikarnika: 100 करोड़ होते ही कंगना रनौत बना लेंगी यह बाहुबली रिकॉर्ड

अदनान ने जब विवेक के चेहरे को देखा तो वो गुस्सा भी थे और हंस भी रहे थे। दिव्यांका अपनी होस्टिंग के लिए बहुत ही एक्साइटेड थीं और विवेक उनका मूड थोडा लाइट करना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह सबकुछ प्लान किया और अपना लुक बदल कर सेट्स पर पहुंच गए। विवेक दिव्यांका को हंसाने के लिए और उन्हें चीयर करने में हमेशा आगे रहते हैं। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने कहा था कि विवेक उन्हें कभी किसी चीज़ के लिए नहीं रोकते और जब बात आते है करियर की तो विवेक की तरफ से उन्हें पूरा सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें: दंगल गर्ल का धाकड़ खुलासा, रिएलिटी शो में टैलेंट नहीं इमोशनल स्टोरी चाहिए, सुनाई आपबीती

दिव्यांका की होस्टिंग के कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसमें दिव्यांका काफी कॉन्फिडेंट नज़र आ रही हैं और यह भी सफा दिखाई दे रहा है कि वो होस्टिंग को कितना एन्जॉय कर रही हैं। 'ये हैं मोहब्बतें' के बाद दिव्यांका ने होस्टिंग शुरू की और विवेक फिलहाल 'क़यामत की रात' में दिखाई दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.