विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivek Agnihotri ने इरोटिका फिल्म बनाने की बात पर ट्रोल को दिया करारा जवाब, बोले- हां कहा था लेकिन अब...

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Thu, 29 Dec 2022 02:13 PM (IST)

Vivek Agnihotri on making Erotic Film विवेक अग्निहोत्री ने शाह रुख खान दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने बेशरम ...और पढ़ें

Vivek Agnihotri reply to the troll on making an erotic film
Vivek Agnihotri reply to the troll on making an erotic film

नई दिल्ली, जेएनएन। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान के बेशरम रंग गाने पर निशाना साधा। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक लड़की बता रही थी कि कैसे मनोरंजन की दुनिया में एक युवा लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वीडियो वायरल हो रहा है और बहुत से लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर को इसके लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। विवेक अग्निहोत्री ने अब इस पर पलटवार किया है।

ट्रोल को विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

मोहम्मद जुबैर के नाम से एक सोशल मीडिया यूजर ने हेट स्टोरी के प्रमोशन टाइम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विवेक अग्निहोत्री इंटरव्यू दे रहे हैं। इंटरव्यू में विवेक इस बारे में बात करते नजर आ रहे हैं कि कैसे एक एक्टर को पूरा एक्टर नहीं कहा जा सकता, उसने इरोटिका नहीं किया है। उन्होंने महिलाओं को कहा कि खुलकर अपनी बॉडी दिखानी चाहिए, इसमें शर्माने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। उन्होंने इसे एक आर्ट का फॉर्म बताया। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ये तो आपको याद है न?

इरोटिका फिल्म बनाने पर दिया करारा जवाब

ट्रोल्स को जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- आप के साथ समस्या ये है कि आप लोग बदलना नहीं चाहते हैं। मैं हमेशा बदलते रहने वाला और ग्रो करने वाला शख्स हूं। मैं प्रोग्रेसिव हूं इसलिए एक बार जब मुझे एहसास हुआ कि बॉलीवुड में क्या गलत है, तो मैं बदल गया। 'सर तन से जुदा' जैसे आप नहीं समझेंगे।

बेशरम रंग को लेकर बढ़ रहा विवाद

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया और दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। पठान के गाने बेशरम रंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो सेकुलर लोग हैं वो इस वीडियो से दूर रहें क्योंकि ये बॉलीवुड के खिलाफ है। बता दें कि देशभर में इस वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया है। अब तो सीबीएफसी ने भी पठान के मेकर्स से साफ कह दिया है कि अगर ये फिल्म रिलीज करनी है तो गाने में बदलाव करने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें

Pathaan Row: 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने में होंगे बदलाव, सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को दिये निर्देश

Rajesh Khanna Birth Anniversary: ट्विंकल खन्ना ने इस थ्रोबैक फोटो के साथ पापा राजेश खन्ना को किया बर्थडे विश